Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विस बजट सत्र : वित्त मंत्री ने 1,58,560 करोड़ का बजट सदन में किया पेश

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में 158560 करोड़ का बजट पेश किया. यह बजट वित्त वर्ष 2026-27 के लिए है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :    झारखंड विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में 158560 करोड़ का बजट पेश किया. यह बजट वित्त वर्ष 2026-27 के लिए है. बजट भाषण देते हुए उन्होंने वीर शहीदों के साथ शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी.

 

वित्त मंत्री ने कहा कि गठबंधन की सरकार राज्य के निर्माण के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहा है, चाहे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की चुनौतियों का सामना करना पड़े.  राज्यपाल के हालिया अधिवेशन का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि विश्वास का स्पष्ट संदेश दिया गया था कि कोई भी सरकार बिना केंद्रीय सहयोग के अपने कार्यकाल को प्रभावी ढंग से नहीं चला सकती. 

 

कहा कि प्रतिपक्ष के विधायक भी मानते हैं कि केंद्र सरकार पैसा देने में भेदभाव कर रही है. बच्चों को भी बजट में शामिल किया गया है. अलग-अलग हिस्सों में जाकर बाल बजट आयोजित कराया, ताकि बच्चे क्या चाहते हैं यह जान पायें. झारखंड का विकास अकेले हम नहीं कर पाते, केंद्र का सहयोग जरूरी है. पर केंद्र ने अब तक टैक्स का 5 हजार करोड़ नहीं दिया.

 

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि जीएसटी से झारखंड को 5640 करोड करोड़ का नुकसान हो रहा है. कहा कि मनरेगा का नाम बदल कर राशि के बंटवारे के कारण 5640 करोड़ रुपये का नुकसान होने वाला है. 

 

वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र ना करे सहयोग, हम अपने आंतरिक स्रोत के माध्यम से राज्य के विकास में कमी नहीं होने दे रहे हैं.

 

बजट को Live सुनें.......

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही