Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एयर एंबुलेंस क्रैश : चतरा पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, हालात की समीक्षा की

झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में बीती रात चार्टर एयर एम्बुलेंस के क्रैश होने से सात लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी चतरा सदर अस्पताल पहुंचे और हालात की समीक्षा की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :    चतरा जिले के सिमरिया में बीती रात चार्टर एयर एम्बुलेंस के क्रैश होने से सात लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी चतरा सदर अस्पताल पहुंचे और हालात की समीक्षा की.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सिविल सर्जन के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से मामला विमानन सुरक्षा मानकों और उड़ान संचालन प्रक्रिया से जुड़ा लग रहा है. विशेषज्ञ टीम को जांच के लिए बुलाया गया है.

 

ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की जांच की जाएगी. मौसम की स्थिति, एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संवाद, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और पायलट के अनुभव की भी जांच होगी. मंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी. सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और मुआवजा देने का भरोसा दिलाया है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही