Search

 
 
 

सिमरिया में एयर एंबुलेंस क्रैश, रांची से जा रही थी दिल्ली, 7 लोग थे सवार, सभी की हुई मौत

Ranchi: झारखंड के रांची से दिल्ली जा रही है एयर एंबुलेंस क्रैश कर दिया है. एयर एंबुलेंस चतरा जिला के सिमरिया में क्रैश किया है. एयर एंबुलेंस पर सात लोग सवार थे. स्थानीय नागरिकों की सूचना मिलने के बाद चतरा जिला की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव के काम में लग गई है.
 
breaking news lagatar
  • रेड बर्ड एविएशन का था एयर एंबुलेंस.
  • संजय कुमार नामक मरीज को लेकर जा रहा था.

Ranchi: झारखंड के रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश कर गया है. एयर एंबुलेंस चतरा जिला के सिमरिया में क्रैश हुआ है. एयर एंबुलेंस पर एक मरीज समेत सात लोग सवार थे. खबर है कि सभी लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय नागरिकों की सूचना मिलने के बाद चतरा जिला की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव के काम में लग गई है. दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस रेड बर्ड एयरवेज का बताया जाता है. शाम के 7.34 बजे एयर एंबुलेंस का संपर्क एटीसी से टूट गया था. एयर एंबुलेंस को कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवरदीप सिंह चला रहे थे.

 

 

यह जानकारी मिल पायी है कि एयर एंबुलेंस किसी 41 वर्षीय संजय कुमार नामक मरीज को लेकर जा रही थी. संजय कुमार जल जाने की वजह से गंभीर स्थिति में थे. संजय कुमार देव कमल अस्पताल में भर्ती थे.  उन्हें एयर एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था. उनके अलावा एयर एंबुलेंस पर सवार छह लोगों में रितेश कुमार, सचिन कुमार मिश्रा, डॉ विकास कुमार गुप्ता, अर्चना देवी और धुरू कुमार शामिल थे. इनमें एक डॉक्टर, एक पारा मेडिकल स्टाफ, दो अटेंडेंट और एक पायलट शामिल है. किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है. 

 

Uploaded Image

दुर्घटनास्थल के पास पड़ा एयर एंबुलेंस का पंखा.

जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के झुमरी बागी गांव के पास कसियातु जंगल में हुई है. बताया जाता है कि रांची से उड़ान भरने के कुछ ही देर के बाद एयर एंबुलेंस का एटीसी से संपर्क टूट गया. इसके कुछ समय बाद चतरा जिला पुलिस को यह सूचना मिली कि सिमरिया के कसियातु, झुमरी बागी में एक एयर एंबुलेंस क्रैश कर गया है. जिसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम वहां पहुंच गयी है. 

 

Uploaded Image

जंगल में जल रहे एयर एंबुलेंस की तस्वीर.

 

जानकारी के मुताबिक एयर एंबुलेंस रात के 7.07 मिनट पर रांची से दिल्ली के लिए उड़ा था. 18 हजार फीट के बदले 14 हजार फीट पर उड़ रहा था. रात के 7.22 बजे रास्ता भटक गया था. रात के 7.34 के बाद एटीसी, कोलकाता से लोकेशन मिलना बंद हो गया था. दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन VT-AJV है. एयर एंबुलेंस सी-90 टाईप एयरक्राफ्ट है.  इस एयर एंबुलेंस का रेड बर्ड एयरवेज प्राइवेट कंपनी संचालन करती है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही