Search

एयर एंबुलेंस दुर्घटना में मरने वाले तीन लोग पलामू के सतबरवा के

Ranchi: सोमवार को रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस विमान चतरा के सिमरिया इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में दो पायलट, एक डॉक्टर, एक टेक्नीशियन समेत सात लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पलामू के सतबरवा निवासी संजय कुमार व उनके परिवार के दो अन्य लोग शामिल थे.
 
मृतक संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी व पुत्र धुरु कुमार.

Ranchi: सोमवार को रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस विमान चतरा के सिमरिया इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में दो पायलट, एक डॉक्टर, एक टेक्नीशियन समेत सात लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पलामू के सतबरवा निवासी संजय कुमार व उनके परिवार के दो अन्य लोग शामिल थे.

जानकारी के मुताबिक संजय कुमार का सतबरवा के बकोरिया में होटल का कारोबार है. आठ दिन पहले होटल में आग लगने की घटना हुई. आगलगी की इस घटना में संजय कुमार गंभीर रुप से जल गये थे. देवकल अस्पताल के मुताबिक उनका शरीर करीब 65 प्रतिशत जला हुआ था.

Uploaded Image

दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस का इंजन.

सोमवार को संजय कुमार के परिजनों ने देवकमल अस्पताल को बताया कि वे संजय को बेहतर इलाज के दिल्ली ले जाना चाहते थे. सोमवार को ही एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था. उनके साथ उनकी पत्नी अर्चना देवी और पुत्र धुरु कुमार भी था. दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई.

दुर्घटना की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही