Search

 
 
 

बिहार कैडर के आईजी सुनील कुमार नायक गिरफ्तार

सुनील कुमार नायक बिहार अग्निशमन विभाग में आईजी के पद पर पदस्थापित हैं. जानकारी के मुताबिक आईजी सुनील कुमार नायक पर पुलिस हिरासत में प्रताड़ित करने का मामला दर्ज है.
 

Ranchi: बिहार पुलिस के आईजी रैंक के अधिकारी सुनील कुमार नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें आंध्रप्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनकी गिरफ्तारी पटना स्थित उनके आवास से की गई है.

 


सुनील कुमार नायक बिहार अग्निशमन विभाग में आईजी के पद पर पदस्थापित हैं. जानकारी के मुताबिक आईजी सुनील कुमार नायक पर पुलिस हिरासत में प्रताड़ित करने का मामला दर्ज है.

 


यह मामला आईपीसी की धारा 307 के तहत दर्ज किया गया था. पटना के कोर्ट में पेश करने के बाद आंध्रप्रदेश की पुलिस ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी.

 


जानकारी के मुताबिक आईजी सुनील कुमार नायक वर्ष 2021 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान आध्रप्रदेश सीआईडी में पदस्थापित थे. उसी दौरान वहां के पूर्व सांसद रघुराम कृष्णा राजू को गिरफ्तार किया गया था.

 


बाद में राजू ने पुलिस हिरासत के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दाखिल किया था. पूर्व सांसद ने आरोप लगाया था कि उनकी हार्ट सर्जरी होने के बाद भी उन्हें जबरन हिरासत में रखा गया था.

 


इसी बात को लेकर उन्होंने वर्ष 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री और दो आईपीएस अधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सुनील कुमार नायक वर्ष 2005 के आईपीएस अधिकारी हैं. उनका मूल कैडर बिहार है.

 


वर्ष 2019 में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये थे. इसी दौरान उनकी तैनाती आंध्रप्रदेश पुलिस में हुई थी. वह तीन साल तक आंध्रप्रदेश में रहे थे. वर्ष 2024 में वह अपने कैडर में वापस लौटे थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही