Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योगी ने जापान में 600 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली मैग्लेव ट्रेन पर यात्रा की

जब योगी टोक्यो से यामनाशी जा रहे थे, तो तुलसी नाम की एक साध्वी ने अपने साथियों के साथ योगी से मुलाकात की. साध्वी तुलसी ने उन्हें बताया कि वे जापान में हिंदू और जैन धर्म का प्रचार कर रही हैं. इस क्रम में उनके साथ मौजूद एक छोटे बच्चे ने योगी आदित्यनाथ के पैर छू कर संस्कृत में मंत्र सुनाया.
Advertisement
Advertisement

Tokyo :  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी जापान यात्रा के क्रम में दूसरे दिन यामानाशी में 600 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हाई स्पीड मैग्लेव ट्रेन पर यात्रा की.

 

 
वर्तमान में जापान की बुलेट ट्रेनें 300 किमी की स्पीड से दौड़ती है. लीनियर मैग्लेव ट्रेन 500-600 की स्पीड से चुंबकीय बल के सहारे चलती है. इस अनुभव को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे भविष्य की यात्रा बताया.


योगी आदित्यनाथ ने आज यामानाशी प्रांत में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का भी दौरा किया. योगी ने पानी से हाइड्रोजन और बिजली बनाने की तकनीक की जानकारी ली. खबरों के अनुसार जब योगी टोक्यो से यामनाशी जा रहे थे, तो तुलसी नाम की एक साध्वी ने अपने साथियों के साथ योगी से मुलाकात की. 


साध्वी तुलसी ने उन्हें बताया कि वे जापान में हिंदू और जैन धर्म का प्रचार कर रही हैं. इस क्रम में उनके साथ मौजूद एक छोटे बच्चे ने योगी आदित्यनाथ के पैर छू कर संस्कृत में मंत्र सुनाया. योगी आदित्यनाथ के यामानाशी पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उनका स्वागत किया.  


यहां स्थानीय निवासियों ने योगी को एक पेंटिंग भी भेंट की. यामानाशी में हाइड्रोजन एनर्जी, रोबोटिक सेंटर और हाई स्पीड ट्रेन का सेंटर है. यहां मौजूद विश्व प्रसिद्ध माउंट फ्यूजी पहाड़ आकर्षण का केंद्र है.
 

 योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा,  माउंट फूजी जापान की सबसे ऊंची चोटी और UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है. यह लगन, अनुशासन और आध्यात्मिक संतुलन का  प्रतीक है.


उन्होंने लिखा, जापान की हमेशा रहने वाली सुंदरता और सांस्कृतिक गर्व के प्रतीक, शानदार माउंट फूजी को धूप वाले दिन देखना मेरा सौभाग्य है. धन्यवाद, जापान! 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान के दौरे पर हैं. यह उनके नौ साल के कार्यकाल की दूसरी विदेश यात्रा है. इससे पहले 2017 में उन्होंने म्यांमार का  दौरा किया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही