Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योगी आदित्यनाथ निवेश की संभावना तलाशने जापान पहुंचे, कहा, अब यूपी बीमारू राज्य नहीं रहा, विकास की गाथा सुनाई

खबर आयी है कि CM योगी  ने यहां कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंध कार्यकारी अधिकारी शिगेकी तानाबे के साथ बैठक की.योगी ने उनके साथ  यूपी में लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग और मल्टीमॉडल परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर मंथन किया.
Advertisement
Advertisement

Tokyo :  सिंगापुर यात्रा पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को निवेश की संभावना तलाशने जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे.यहां उनका यमनाशी के उप-राज्यपाल जुनिची इशिदेरा, भारत की राजदूत नागमा एम मलिक सहित भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया. बता दें कि यह सीएम योगी की जापान की पहली आधिकारिक यात्रा है, 
 

 

योगी आदित्यनाथ ने जापान पहुंच कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के आदित्य का नमस्कार. 


खबर आयी है कि CM योगी  ने यहां कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंध कार्यकारी अधिकारी शिगेकी तानाबे के साथ बैठक की.योगी ने उनके साथ  यूपी में लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग और मल्टीमॉडल परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर मंथन किया.  


सीएम योगी ने   कहा कि यूपी में जापानी कंपनियों के निवेश से भारत-जापान औद्योगिक सहयोग को नयी मजबूती मिलेगी
 
 
मुख्यमंत्री ने यूपी में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि भारत के 95फीसदी एक्सप्रेसवे यूपी से जुड़े हैं,  बताया कि देश का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क यूपी में है.  कहा कि पिछले 9 वर्षों में यूपी में अभूतपूर्व विकास हुआ है.  


सीएम योगी ने बताया कि जापान की कई कंपनियां पहले से ही यूपी में निवेश कर चुकी हैं. इस क्रम में सीएम योगी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि यह बहुत जल्द शुरू होने वाला है.


बताया कि इस एयरपोर्ट पर जापानी कंपनियों के लिए 500 एकड़ भूमि की आवंटित किया गया है, जहां बिजनेस शुरू होगा. इस क्रम में उन्होंने जापानी निवेशकों को यूपी आकर निवेश करने का आह्वान किया
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्ष में उत्तर प्रदेश ने अपनी अर्थव्यवस्था  तीन गुना करने में सफलता हासिल की है. प्रति व्यक्ति आय भी लगभग तीन गुना हो गयी है. कहा कि कभी उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य माना जाता था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं, बल्कि भारत की इकोनॉमी को बुस्टअप करते हुए ग्रोथ इंजन के रूप में भारत के विकास में अपना योगदान दे रहा है. बता दें कि  
 

 योगी आदित्यनाथ  इस यात्रा में अन्य कई प्रमुख कंपनियों के CEO से मुलाकात करने वाले हैं. जानकारी के अनुसार वे  पटरी के ऊपर हवा में तैरने वाली मैग्लेव ट्रेन में 100 किमी की यात्रा भी करेंगे. जान लें कि मैग्लेव ट्रेन में की अधिकतम स्पीड 600 किमी है. अभी इसे ट्रायल मोड में चलाया जा रहा हैं

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही