Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तुर्की वायुसेना का F-16 फाइटर जेट क्रैश, कल  ईरानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था

इससे पहले कल  ईरानी सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. इस हादसे में चार लोगों की मौत  हुई थी.  ईरानी न्यूज एजेंसी के अनुसार, दुर्घटना इस्फहान प्रांत के दारचेह शहर के फ्रूट होलसेल मार्केट में हुई.
Advertisement
Advertisement

Turkiye  : तुर्की के पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में तुर्की वायुसेना का एक F-16 फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. हादसा मंगलवार रात लगभग 12:50 बजे हुआ है.  खबरों के अनुसार फाइटर जेट ने  Balıkesir 9th Main Jet Base  से उड़ान भरी थी.

 

 
जानकारी के अनुसार टेकऑफ करने के कुछ ही मिनट बाद उसका रेडियो और रडार संपर्क टूट गया और F-16 बालिकेसिर के पास इस्तांबुल-इज्मिर हाईवे के नजदीक क्रैश कर गया. विस्फोट के साथ जेट का मलबा काफी दूर तक बिखर गया.  


फाइटर जेट के गिरते ही आग का गोला और धुएं का गुब्बार आसमान में उठा. स्थानीय प्रशासन ने जानकारी दी कि फाइटर जेट के पायलट मेजर इब्राहिम बोलात शहीद हो गये हैं.   दुर्घटना के समय आसपास की सड़कों पर जा रही कारों के डैशकैम में  जेट क्रेश का वीडियो कैप्चर हो गया.


वीडियो में क्रैश के बाद जोरदार धमाका और आग की लपटें नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर  फुटेज के वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आया. रेस्क्यू टीम  तुरंत घटना स्थल पर पहुंची. 

 

तुर्की के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि बालिकेसिर के 9वें मेन जेट बेस कमांड से उड़ान भरने वाले F-16 का रात 12:56 बजे रेडियो संपर्क और ट्रैकिंग सिग्नल अचानक टूट गया.  इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.    कहा कि तलाश के दौरान विमान के क्रैश होने की पुष्टि हुई है. जेट का मलबा बरामद कर लिया गया है.


इससे पहले कल  ईरानी सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. इस हादसे में चार लोगों की मौत  हुई थी.  ईरानी न्यूज एजेंसी के अनुसार, दुर्घटना इस्फहान प्रांत के दारचेह शहर के फ्रूट होलसेल मार्केट में हुई.


दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर ईरानी सेना की एविएशन यूनिट का बताया गया है.मृतकों में पायलट, को-पायलट के अलावा  दो व्यापारी शामिल हैं. इसके अलावी   पिछले सप्ताह ईरान की नियमित वायुसेना का एक अमेरिकी निर्मित F-4 फाइटर जेट पश्चिमी हमादान प्रांत में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गयी थी.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही