Search

 
 
 

NCERT की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़े चैप्टर का मामला, CJI नाराज, स्वत : संज्ञान लिया

CJI सूर्यकांत ने कहा कि संस्था के प्रमुख के रूप में मैंने कर्तव्य निभाते हुए संज्ञान लिया है. न्यायमूर्ति बागची ने भी NCERT मामले को बुनियादी ढांचे के खिलाफ बताया.  उन्होंने इसे सोचा-समझा कदम करार दिया.
 

New Delhi : NCERT की कक्षा आठवीं की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार  से जुड़े चैप्टर का मामला सुर्खियों में है. सुप्रीम कोर्ट की इस पर नजर गयी है. इस मामले में SC ने स्वतः संज्ञान लिया है.  

 

 
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे इस मसले पर स्वत: संज्ञान ले रहे हैं. कहा कि  किसी को भी इस बात की इजाजत नहीं मिलेगी कि वो न्यायपालिका को बदनाम करे. कहा कि कानून अपना काम करेगा. 
 

CJI सूर्यकांत ने कहा कि संस्था के प्रमुख के रूप में मैंने कर्तव्य निभाते हुए संज्ञान लिया है. न्यायमूर्ति बागची ने भी NCERT मामले को बुनियादी ढांचे के खिलाफ बताया.  उन्होंने इसे सोचा-समझा कदम करार दिया.  


वरिष्ठ वकील कपिल सिबल ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, एनसीईआरटी कक्षा 8 के छात्रों को न्यायिक भ्रष्टाचार के बारे में पढ़ा रही है. यह गंभीर चिंता का विषय है.दरअसल कपिल सिबल ने CBSE की पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का चैप्टर शामिल किये जाने का मामला आज बुधवार को चीफ जस्टिस की बेंच के समक्ष उठाया.


सिब्बल ने CJI से कहा कि एनसीईआरटी कक्षा 8 के छात्रों को न्यायिक भ्रष्टाचार के बारे में पढ़ा रही है. कपिल सिबल ने इसे बेहद चिंताजनक कहा. कोर्ट को बताया कि हम बार एसोसिएशन की तरफ से आये हैं. जवाब में चीफ जस्टिस ने कुछ दिन इंतजार करने को कहा.  


इस क्रम में CJI ने कहा, बार एसोसिएशन और कोर्ट सभी इस मामले में चिंतित हैं. यह भी कहा कि उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश परेशान हैं. इसी क्रम में कहा कि वे इस मामले को  संज्ञान ले रहे हैं 

https://lagatar.in/pm-modi-will-leave-for-israel-on-wednesday-after-nine-years-possibility-of-a-big-deal-in-defense-sector 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही