Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के दौरे पर रवाना, कई देशों की पीएम की यात्रा पर नजर

जामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा पीएम मोदी का स्वागत करेंगे.  दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि यह यात्रा केवल दिखावे की नहीं होगी, बल्कि इस दौरे पर जो डील होगी, वह भविष्य में दोनों देशों के बीच सहयोग के लिए मील का पत्थर साबित होंगी. बता दें कि कई देशों की नजर पीएम की इस यात्रा पर  है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को तय कार्यक्रम के अनुसार इजरायल के दौरे पर रवाना हो गये. वे वहां दो दिन (25 व 26 फरवरी) रहेंगे.  पीएम का विमान तेल अवील के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरेगा. 

 

 

वहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा पीएम मोदी का स्वागत करेंगे.  दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि यह यात्रा केवल दिखावे की नहीं होगी, बल्कि इस दौरे पर जो डील होगी, वह भविष्य में दोनों देशों के बीच सहयोग के लिए मील का पत्थर साबित होंगी. बता दें कि कई देशों की नजर पीएम की इस यात्रा पर  है. 
 

 

अहम बात यह है कि  नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी नौ साल बाद इजरायल की यात्रा पर जा रहे हैं.  इससे पहले मोदी 2017 में इजरायल गये थे. सूत्रों के अनुसार इस यात्रा में भारत-इजराइल के बीच बड़ी डील होने की संभावना है.पीएम मोदी इजराइल की संसद (नेसेट) को भी संबोधित करने वाले हैं, 

 

वे भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे.  इजराइल  रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इजराइल एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं,  जिसमें उल्लेखनीय वृद्धि और प्रगति देखी गयी है.

 

मोदी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ अपनी मुलाकात को लेकर आशान्वित हैं. उनकी यह यात्रा उनके प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू’ के निमंत्रण पर हो रही है.  खबर है कि पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. वार्ता में दोनों देशों के रिश्तों में हो रही प्रगति की समीक्षा होगी.

 

वार्ता में रक्षा साझेदारी को और मजबूती देने, नयी तकनीक यानी  AI,साइबर सुरक्षा, क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहित आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर मंथन होगा.  पीएम मोदी 26 फरवरी, गुरुवार को यहूदी नरसंहार स्मारक का दौरा करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. वह इजरायल के राष्ट्रपति हर्जोग से भी मुलाकात करने वाले हैं. 

 

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही