Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेनहर्ट ने सरयू राय को दिया 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस

Ranchi: दुनिया की दिग्गत कंसलटेंट कंपनी मेनहर्ट ने विधायक सरयू राय पर 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है. यह नोटिस कंपनी की इंडिया यूनिट ने भेजा है. सरयू राय ने वर्ष 2006 में मेनहर्ट कंपनी पर आरोप लगाये थे. जिसमें उन्होंने कहा था कि रांची के सिवरेज-ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए नियुक्त कंस्लटेंट की नियुक्ति में गड़बड़ी हुई. उस वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के नगर विकास मंत्री थे.

मानहानि की नोटिस मिलने के बारे में जानकारी देते हुए सरयू राय ने बताया है कि नोटिस में 25 मार्च 2026 को तारीख है. यानी 20 साल बाद इन्हें महसूस हुआ है कि 2006 में रांची के सिवरेज-ड्रेनेज निर्माण हेतु परामर्शी चयन को अनियमित सिद्ध कर मैंने उनकी मानहानि की है.

उल्लेखनीय है कि मेनहर्ट कंपनी के परामर्शी चयन में हुई अनियमितताओं को संग्रह कर सरयू राय ने एक पुस्तक भी लिखी है. जिसका नाम “लम्हों की खता” है. यह पुस्तक वेबसाइट saryuroy.in पर  उपलब्ध है. इसके खिलाफ कंपनी ने वर्ष 2023 में हाईकोर्ट में मुकदमा किया था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही