Search

रांची : लालपुर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा, सामूहिक पिटाई से बुज़ुर्ग की मौ"त, 3 आरोपी गिरफ्तार

31 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजे रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित लोवर वर्द्धमान कम्पाउंड धोबी घाट में एक दुखद घटना में टहलने निकले मधेश्वर सिंह के साथ मोहल्ले के ही अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. आरोप है कि दोनों ने अपने पिता मुन्ना कच्छप के साथ मिलकर मधेश्वर सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गए. परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस मामले में वादी पियुष कुमार सिंह के बयान पर लालपुर थाना कांड संख्या 21/26 दर्ज करते हुए BNS-2023 की विभिन्न धाराओं के तहत अमन कच्छप, अनिकेत कच्छप, मुन्ना कच्छप और उनकी पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की आगे जांच जारी है.
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही