दिल थाम देने वाला फाइनल, स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB ने दूसरी बार जीता WPL/ livelagatar news
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग का टाइटल जीता. टाइटल मैच कल रात, 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स के दिए 204 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए, RCB ने मैच की आखिरी गेंदों तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामा के बीच जीत हासिल की. आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे, RCB को जीत हासिल करने से पहले कुछ ड्रामा देखने को मिला.
