झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने को विभाग सजग, मंत्री ने स्वयं दवा खाकर प्रचार वाहन को किया रवाना
झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नंबर वन बनाने और राज्य में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज रांची के नामकुम स्थित आईपीएच सभागार से 'राज्य स्तरीय अंतर विभागीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम' का आगाज किया. इस खास मौके पर मंत्री जी ने खुद फाइलेरिया रोधी दवा खाकर न केवल अभियान की शुरुआत की, बल्कि 14 जिलों के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया.
