नगर निकाय चुनाव से पहले धनबाद में सनसनी: सिंह मेंशन पर बमबाजी, जाँच में जुटी पुलिस/ livelagatar
धनबाद: नगर निकाय चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच कोयलांचल के सबसे चर्चित आवासों में से एक सिंह मेंशन पर रविवार देर रात बम से हमला किया गया. बाइक सवार अपराधियों ने सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित इस हाई-प्रोफाइल आवास को निशाना बनाया जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच अज्ञात अपराधियों ने सिंह मेंशन पर दो बम फेंके.पहला बम गेट के अंदर जाकर ब्लास्ट हुआ जहां आमतौर पर लोगों और समर्थकों की बैठक होती है.. वहीं दूसरा बम परिसर के बाहर ही गिरा, गनीमत यह रही कि रात का समय होने के कारण उस स्थान पर कोई मौजूद नहीं था जिससे बड़ी अनहोनी टल गई और कोई हताहत नहीं हुआ.
