झारखंड को मिला अब तक का सबसे बड़ा रेल बजट, धनबाद बनेगा रेलवे हब!/ livelagatar news
केंद्र सरकार के ताज़ा रेल बजट में झारखंड और विशेष रूप से धनबाद रेल मंडल को बड़ी सौगात मिली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों को मिले बजट आवंटन की जानकारी साझा की, जिसके बाद धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश कुमार मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस वर्ष झारखंड में रेलवे के समग्र विकास के लिए कुल 7,536 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. इस बजट में झारखंड के दो प्रमुख रेल डिवीजन – रांची और धनबाद – को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे आने वाले समय में इन क्षेत्रों में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा मिलने वाली है.
