तेलमोच्चो ब्रिज से सेक्टर-6 टीवी टावर चौक तक सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा। करीब 47.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का शिलान्यास धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से तेलमोच्चो ब्रिज के पास किया। परियोजना को पूरा करने की समय सीमा 22 महीने तय की गई है। सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि सड़क बनने के बाद गोला, पेटरवार और रांची की ओर जाने वाले लोगों को करीब 15 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। इससे हजारों राहगीरों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन भी सुगम होगा। वहीं विधायक श्वेता सिंह ने इसे बोकारो के लिए बड़ी परियोजना बताते हुए कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि बीएसएल से एनओसी मिल चुकी है। जबकि सेक्टर-11 रेलवे फाटक के पास से सड़क गुजरने के कारण पुल के लिए रेलवे की एनओसी भी चाहिए जो अभी लंबित है। हालांकि, जल्द ही रेलवे से भी एनओसी मिलने की उम्मीद जताई गई है।
झारखंड
देवघर: विभिन्न मांगों के समर्थन में बैंक कर्मचारियों ने देवघर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई और संबंधित अधिकारियों से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने की अपील की। धरना-प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं और मांगों को सामने रखा।
जामताड़ा। एनजीटी की रोक के बावजूद नारायणपुर थाना क्षेत्र के बराकर नदी में बालू का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। चितामी, दक्षिणबहाल समेत आसपास के इलाकों में नदी से बड़े पैमाने पर बालू का उठाव कर उसका स्टॉक किया जा रहा है। इसके बाद यही बालू ऊंची कीमतों पर दूसरे इलाकों में बेचा जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि एनजीटी का आदेश कागजों पर भले प्रभावी हो, लेकिन बराकर नदी के किनारे पहुंचते ही उसका असर जैसे गायब हो जाता है। गुरुवार को धनबाद की ओर से पहुंचे पांच-छह 407 वाहनों को कथित रूप से बालू लोड करते देखा गया। वाहन चालकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वे यहां करीब 4500 रुपये में बालू खरीदते हैं और धनबाद में 10 से 12 हजार रुपये तक में बेचते हैं। चालकों के अनुसार नदी से बालू निकालकर स्टॉक करने वाले व्यक्ति से ही उन्हें बालू उपलब्ध कराया जाता है। उनका दावा है कि सामान्य दिनों में इस स्थान से प्रतिदिन करीब 20 से 25 गाड़ी बालू बाहर भेजा जाता है। बारिश तेज होने पर जरूर कारोबार की रफ्तार कुछ धीमी पड़ जाती है।
आरक्षण में बदलाव को लेकर पूरे देश भर में आवाज उठने लगा है .हजारीबाग में स्वर्ण एकता समाज की ओर से सरकार से मांग की गई है कि आरक्षण में बदलाव लाए. आरक्षण जातिगत ना होकर आर्थिक रूप से हो. वैसे व्यक्ति जो आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है और गरीब है उन्हें सरकार आरक्षण दे. ताकि वे मुख्य धारा में जुड़ सके. इन दिनों पूरे देश भर में आरक्षण को लेकर आवाज उठ रहा है. स्वर्ण समाज के लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि आरक्षण में बदलाव आना चाहिए. समाज का कहना है कि आरक्षण जातिगत ना होकर आर्थिक रूप से होना चाहिए. सरकार को आरक्षण के नियम में बदलाव लाने की आवश्यकता है.आरक्षण जब देना शुरू किया गया था तब की स्थिति कुछ और थी. अब कई ऐसे समाज में लोग हैं जो आरक्षण का लाभ ले रहे हैं और वह क्रीमी लेयर के अंग है. जिन्हें आरक्षण की आवश्यकता है उन्हें लाभ नहीं मिल पता है. इस कारण आरक्षण में सरकार बदलाव लाए और आर्थिक रूप से आरक्षण देने की शुरुआत करें. स्वर्ण समाज एकता मंच के बप्पी करण ने बताया 12 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना स्थल पर में एकदिवसीय उपवास रखा जाएगा. जिसमें विभिन्न समाज के लोग भारी संख्या में एकजुट होंगे. एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम के बाद चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. सरकार से मांग किया जाएगा कि आरक्षण नीति में परिवर्तन लाया जाए . डॉ प्रभात कुमार प्रधान ने बताया समाज आरक्षण के खिलाफ नहीं है. आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलना चाहिए चाहिए .वह किसी भी समाज का अंग हो. तभी देश विश्व गुरु बन पाएगा. आरक्षण जातिगत होने के कारण कई ऐसे गरीब तबके के लोग हैं वे मुख्य धारा से नहीं जुड़ पा रहे हैं. इस कारण सरकार को आरक्षण के प्रावधान पर विचार बनाना चाहिए. सरकार जब तक आरक्षण के प्रावधान में परिवर्तन नहीं लेगी आंदोलन जारी रहेगा l
देवघर में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य पर असर पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर कार्रवाई और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
हजारीबाग पहुंचे CJP के कोर टीम मेंबर अंकित भारद्वाज ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने राज्य में स्कूलों की स्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों को मिल रही सुविधाओं को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। अंकित भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार को जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। हजारीबाग दौरे के दौरान उन्होंने शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर लम्बे समय से पार्टी संगठन और सरकार से नाराज बताये जा रहे थें, बीच-बीच नाराजगी सामने भी आती थी, भोजपूरी-मगही का सवाल हो या फिर अपनी सुरक्षा व्यवस्था वापस करने का, या फिर कानून व्यवस्था को लेकर टिप्पणियां, बार बार सुर्खियां बटोरती थी, पिछली बार कांग्रेस की 229 सदस्यों की कमिटी को जम्बो साईज बता कर आलोचना की थी, लेकिन अब जब उनके बेटे प्रशांत किशोर को कांग्रेस एसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है, माना जा रहा है कि अब उनकी नाराजगी दूर हो गयी है, अपनी एंट्री के साथ ही प्रशांत किशोर ने छतरपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ने का एलान कर दिया है, विदित हो कि राधाकृष्ण किशोर करीबन 6 बार छतरपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पिछले ढाई महीनों में बैगा और गोंड आदिवासी समुदायों के 30 से अधिक बच्चों की मौत होने की खबर है, मालूम रहे कि एमपी में भाजपा की सरकार है, अब झामुमो इसे सियासी मुद्दा बना रही है
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पिछले ढाई महीनों में बैगा और गोंड आदिवासी समुदायों के 30 से अधिक बच्चों की मौत होने की खबर है, मालूम रहे कि एमपी में भाजपा की सरकार है, अब झामुमो इसे सियासी मुद्दा बना रही है
मध्य प्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर रांची में कांग्रेस आदिवासी मोर्चा ने नागाबाबा खटाल के पास धरना-प्रदर्शन किया. जहाँ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मध्य प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाए. साथ ही मृतक बच्चों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.
झारखंड कैबिनेट में दो मंत्री पद खाली होने के बाद नए चेहरों को लेकर सियासी मंथन तेज हो गया है। सुदिव्य कुमार सोनू और रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई कुर्सियों पर मथुरा महतो, मंगल कालिंदी, उमाकांत रजक और कल्पना सोरेन समेत कई नाम चर्चा में हैं। हेमंत सोरेन के सामने मंत्री चुनने के साथ क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरण साधने की बड़ी चुनौती है। वहीं सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह में 2029 की राजनीतिक विरासत को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है। अब देखना होगा कि हेमंत सोरेन दो खाली कुर्सियों पर किसे मौका देते हैं और इन फैसलों से झामुमो की आने वाली सियासत का क्या संदेश जाता है।
दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को झामुमो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, संघर्ष और जनसेवा को किया याद #सुदिव्यकुमारसोनू #झामुमो #JMM #श्रद्धांजलि #भावभीनीश्रद्धांजलि #जनसेवा #संघर्ष #झारखंड #झारखंडन्यूज़ #JharkhandNews #JMMNews #SudivyaKumarSonu #श्रद्धांजलिसभा #BreakingNews #LatestNews #newsupdate
रांची के रातू रोड सब्जी मार्केट के पास नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने सड़क किनारे लगी सब्जी दुकानों पर कार्रवाई की। टीम ने सड़क किनारे से सब्जी और ठेले हटाए और कई सामानों को जब्त कर अपने साथ ले गई। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि निर्धारित जगह पर पर्याप्त स्थान नहीं मिलने के कारण उन्हें सड़क किनारे दुकान लगाने की मजबूरी है। कार्रवाई के बीच दुकानदारों ने सरकार और नगर निगम से रोजगार के लिए उचित और स्थायी जगह देने की मांग की। अब सवाल है कि अतिक्रमण हटाने के साथ क्या इन छोटे दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जानी चाहिए?
झारखंड के खनिज अधिकार को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। संशोधित MMDR कानून के विरोध में JMM 19 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगा। राज्य सरकार ने कानून से हर साल 14 से 15 हजार करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई है। अब सवाल है कि क्या यह लड़ाई विधानसभा से होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचेगी? क्या JMM का जन जागरण अभियान झारखंड के खनिज और राजस्व अधिकार की बड़ी लड़ाई में बदल जाएगा?
गिरिडीह से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरिडीह साइबर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।