Search

झारखंड

HEC की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे लोग || livelagatar news ||

रांची के बिरसा चौक स्थित मामा नगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। घर तोड़ने पहुंची टीम का महिलाओं और स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद धक्का-मुक्की हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसके बाद पुलिस ने बचाव में लाठीचार्ज किया। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का दावा है कि यहां लोग करीब 20 वर्षों से रह रहे हैं और बस्ती में 200 से ज्यादा घर हैं। घर टूटने के बाद परिवारों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है, जबकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी है।देखिए मौके से LIVE LAGATAR की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट… आखिर मामा नगर में क्या हुआ?

देखें वीडियो

आशियाना टूटता देख रो पड़े परिवार, रांची में अतिक्रमण हटाने पर तनाव || livelagatar news ||

रांची के बिरसा चौक स्थित मामा नगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। घर तोड़ने पहुंची टीम का महिलाओं और स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद धक्का-मुक्की हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसके बाद पुलिस ने बचाव में लाठीचार्ज किया। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का दावा है कि यहां लोग करीब 20 वर्षों से रह रहे हैं और बस्ती में 200 से ज्यादा घर हैं। घर टूटने के बाद परिवारों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है, जबकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी है।देखिए मौके से LIVE LAGATAR की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट… आखिर मामा नगर में क्या हुआ?

देखें वीडियो

सरना धर्म, ईसाई आदिवासी और पहचान की बहस | ग्लैडसन डुंगडुंग EXCLUSIVE || livelagatar news ||

सरना और क्रिश्चियन आदिवासी के बीच पहचान को लेकर चल रही बहस पर ग्लैडसन डुंगडुंग ने अपनी बात रखी। क्या धर्म के आधार पर किसी की आदिवासी पहचान तय की जा सकती है? 2011 की जनगणना और सरना धर्म के इतिहास का हवाला देते हुए उन्होंने कई सवाल उठाए। RSS और BJP से जुड़े आदिवासी नेताओं को लेकर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। सरना धर्म, आदिवासी पहचान और क्रिश्चियन आदिवासियों के सवाल पर पूरी बातचीत देखिए सिर्फ LIVE LAGATAR पर।

देखें वीडियो

रांची : झाड़ू-पोछा करने वाली का भी टूटा घर, बोलीं- “घर तोड़ा है तो बच्चों को नौकरी दे सरकार”

बाइपास रोड पर लंबे समय से चल रहे विरोध के बीच बुलडोजर कार्रवाई से कई परिवारों के घर उजड़ गए।महिलाओं का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया और अचानक घर खाली करने को कहा गया। कई परिवारों का दावा है कि वे यहां कई पीढ़ियों से रह रहे हैं। घर टूटने के बाद महिलाएं और बच्चे सड़क पर आ गए और सरकार से रहने के लिए जगह देने की मांग कर रहे हैं। देखिए Live Lagatar की ग्राउंड रिपोर्ट, जहां बुलडोजर के सामने अपने घर के लिए लड़ती नजर आईं महिलाएं।

देखें वीडियो

हजारीबाग कूड़े में तब्दील, जहां तक नजर जाए सिर्फ कूड़ा ही कूड़ा || livelagatar news ||

हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में पिछले 96 घंटे से कूड़ा उठाव ठप है। शहर के चौक-चौराहों और बाजारों में कचरे का अंबार लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि मंडई स्थित डंपिंग यार्ड में कूड़ा डालने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। रीसाइक्लिंग प्लांट नहीं लगने और डंपिंग यार्ड में कचरा बढ़ने से विवाद गहराया है। नगर निगम का दावा है कि अगले दो-तीन दिनों में समस्या का समाधान कर स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।

देखें वीडियो

जातीय जनगणना से OBC Code गायब! लोक भवन के सामने कॉंग्रेस का प्रदर्शन || livelagatar news ||

जातीय जातीय जनगणना से ओबीसी Code गायब! लोक भवन के सामने कॉंग्रेस का प्रदर्शन, castes census को लेकर एक नया विवाद. दावा किया जा रहा है कि castes census में OBC Code नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण OBC की जनगणना फंस सकती है

देखें वीडियो

50-100 साल पुराना आशियाना टूटा, अब कहां जाएंगे परिवार? || livelagatar news ||

बाइपास रोड पर लंबे समय से चल रहे विरोध के बीच बुलडोजर कार्रवाई से कई परिवारों के घर उजड़ गए।महिलाओं का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया और अचानक घर खाली करने को कहा गया। कई परिवारों का दावा है कि वे यहां कई पीढ़ियों से रह रहे हैं। घर टूटने के बाद महिलाएं और बच्चे सड़क पर आ गए और सरकार से रहने के लिए जगह देने की मांग कर रहे हैं। देखिए Live Lagatar की ग्राउंड रिपोर्ट, जहां बुलडोजर के सामने अपने घर के लिए लड़ती नजर आईं महिलाएं।

देखें वीडियो

चतरा- घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी, ACB ने बिछाया जाल || livelagatar news ||

चतरा सदर प्रखंड कार्यालय में ACB हजारीबाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत ACB तक पहुंची थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और कर्मचारी को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में दस्तावेजों और रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

देखें वीडियो

SIR में नाम जुड़वाने का आज आखिरी मौका! 15 सितंबर के बाद क्या होगा? जानिए पूरी जानकारी

झारखंड में SIR को लेकर आज 15 सितंबर बेहद अहम तारीख है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और दावा-आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी दिन है। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं समेत छूटे हुए पात्र मतदाता Form-6 के जरिए नाम जुड़वा सकते हैं। वहीं जिन लोगों को SIR से जुड़ा नोटिस मिला है, उन्हें नोटिस के अनुसार जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। जानिए SIR में नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख, Form-6, Notice, Documents और 19 अक्टूबर को जारी होने वाली मतदाता सूची से जुड़ी पूरी जानकारी।

देखें वीडियो

आदिवासी महाजुटान पर आमने-सामने निशा उरांव और ग्लैडसन डुंगडुंग || livelagatar news ||

निशा उरांव के इंटरव्यू में महासम्मेलन और आदिवासी समाज को लेकर दिए गए बयान पर ग्लैडसन डुंगडुंग ने जवाब दिया है। ग्लैडसन ने बीजेपी और RSS से जुड़े आदिवासियों के बीच अलग नैरेटिव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने सरना धर्म के अस्तित्व, आदिवासी पहचान और जल-जंगल-जमीन के सवाल पर अपनी बात रखी। ग्लैडसन ने अपने सामाजिक आंदोलनों और जमीन-जंगल बचाने की लड़ाइयों का भी जिक्र किया।निशा उरांव के बयान पर ग्लैडसन डुंगडुंग का पूरा इंटरव्यू सिर्फ LIVE LAGATAR पर।

देखें वीडियो

धनबाद : विधायक जयराम महतो को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने मंजूर की अग्रिम जमानत || livelagatar news ||

विधायक जयराम महतो को बरवाअड्डा थाना प्रभारी और उनके बीच हुए विवाद से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है .धनबाद की MP-MLA विशेष अदालत ने सोमवार को जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली. मामले में गुरुवार को सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत के निर्देश पर केस डायरी प्रस्तुत की थी. विधायक समेत अन्य आरोपियों और सरकार का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था जिस पर सोमवार को फैसला सुनाया गया. इससे पहले अदालत ने जयराम महतो की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार करते हुए केस डायरी की मांग की थी. सुनवाई के दौरान वरीय अधिव

देखें वीडियो

रांची : FJCCI वार्षिक चुनाव में बोगस वोटिंग का गंभीर आरोप, व्यवसायी दिलवीर सिंह चड्ढा ने जारी किए सबूत

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज यानी FJCCI के वार्षिक चुनाव में बोगस वोटिंग का गंभीर आरोप लगा है। मतदाता और व्यवसायी दिलवीर सिंह चड्ढा ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने दावों को साबित करने के लिए सुबूत भी जारी किया है। दिलवीर ने दो तस्वीरें जारी कर बताया है कि उनके नाम पर किसी और ने फर्जी हस्ताक्षर कर वोट डाल दिया है। उन्होंने चुनाव संचालन समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है।

देखें वीडियो

देवेंद्र नाथ महतो को न्यायालय पर क्यों है भरोसा? अस्पताल से EXCLUSIVE बातचीत || livelagatar news ||

अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से LIVE LAGATAR की EXCLUSIVE बातचीत। बोलने में दिक्कत के बावजूद उन्होंने CGL मुद्दे पर अपनी बात रखी। जयराम महतो के न्यायालय पर भरोसा जताने को लेकर क्या बोले? CGL विवाद और छात्रों के मुद्दे पर उनकी क्या राय है, सुनिए पूरा बयान। देखिए LIVE LAGATAR का EXCLUSIVE इंटरव्यू।

देखें वीडियो

अभिलाष साहू की कॉंग्रेस में वापसी! सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी के बाद पार्टी ने लिया था फैसला

अभिलाष साहू की कॉंग्रेस में वापसी! ओरमांझी स्थित नैशनल हाई वे पर जाम को लेकर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी के बाद पार्टी ने लिया था निष्कासन का फैसला

देखें वीडियो

धनबाद :दुबई भागने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर दबोचा गया बंटी खान, प्रिंस खान के नेटवर्क को बड़ा झटका

धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। धनबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, बंटी दुबई भागने की तैयारी में था, उसके पास से पासपोर्ट और वीजा मिला है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत कई मामले दर्ज बताए गए हैं। पूछताछ में प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े कई अहम राज सामने आने की उम्मीद है।

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही