Search

ED-CBI जांच में खुला लाला का नेटवर्क, बंगाल से लंदन तक काली कमाई

बंगाल के कोयला माफिया अनुप माजी उर्फ लाला का काला साम्राज्य अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है. Enforcement Directorate और CBI की जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे सिर्फ अवैध कोयला कारोबार की कहानी नहीं बयां करते, बल्कि राजनीतिक संरक्षण, पुलिस की मिलीभगत, हवाला के जरिए विदेशी ट्रांसफर और करोड़ों की काली कमाई का जाल उजागर करते हैं.ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के इलाके में लाला ने सालों से अवैध खनन और तस्करी का धंधा चला रखा था. इस धंधे से होने वाली कमाई का एक बड़ा हिस्सा राजनीतिक संरक्षण के बदले पहुंचाया जा रहा था. जांच में सामने आया कि लाला ने कुल 731 करोड़ रुपये राजनीतिक हलकों में प्रभावशाली विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को दिए.
Follow us on WhatsApp