Search

झरिया में मानवता शर्मसार: दबंग कपड़ा व्यवसायी ने महिला सफाईकर्मी को झाड़ू से पी*टा/livelagatar

​धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर में एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है .यहाँ एक रसूखदार कपड़ा व्यापारी ने अपनी दबंगई दिखाते हुए एक महिला सफाईकर्मी के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसे सरेराह अपमानित भी किया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है.​पीड़िता की पहचान मंजू देवी के रूप में हुई है जो झरिया के कोयरीबांध की रहने वाली हैं. मंजू देवी रोज की तरह सोमवार को (गणतंत्र दिवस के अवसर पर) क्षेत्र में सफाई कर अपना फर्ज निभा रही थीं. मंजू देवी के अनुसार जब वह दुकानदार के कहे अनुसार सफाई करने पहुंचीं तो आरोपी दुकानदार अचानक बिना किसी कारण के उग्र हो गया.
Follow us on WhatsApp