Search

वायरल रील में दरोगा और महिला, झारखंड पुलिस की गाइडलाइन हुई फेल/livelagatar news

झारखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर जारी सख्त हिदायतों के बावजूद, पुलिस महकमे में रील बनाने का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पलामू जिले के हुसैनाबाद थाने से सामने आया है, जहां थाना परिसर में बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला थाना परिसर के भीतर 'ऐ जाते हुए लम्हों...' गाने पर रील बना रही है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस वीडियो में थाने के दरोगा जी भी नजर आ रहे हैं, जो महिला के साथ बकायदा एक्शन' देते और अभिनय करते दिखाई दे रहे हैं. सरकारी दफ्तर और वर्दी की गरिमा को ताक पर रखकर बनाया गया यह वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की लगातार न्यूज कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है.
Follow us on WhatsApp