Search

झारखंड

हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की पहचान है, डिजिटल से दुनिया तक हिंदी का बढ़ता दबदबा || livelagatar

14 सितंबर यानी हिंदी दिवस पर जानिए हिंदी के बदलते सफर की पूरी कहानी। किताबों और अखबारों से निकलकर हिंदी आज मोबाइल, सोशल मीडिया और OTT तक पहुंच चुकी है। AI और नई तकनीक के दौर में हिंदी के लिए क्या नई संभावनाएं हैं? दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हिंदी की पहुंच कैसे बढ़ रही है? हिंदी की विरासत, वर्तमान और भविष्य पर देखिए LIVE LAGATAR की खास रिपोर्ट।

देखें वीडियो

के.राजू का मिशन दलित! भादो बाद झारखंड कांग्रेस में बरसात! कई बड़े दलित-आदिवासी चेहरों की एंट्री!

के.राजू का मिशन दलित! भादो बाद झारखंड कांग्रेस में बरसात! कई बड़े दलित- आदिवासी चेहरों की एंट्री! झारखंड कांग्रेस प्रभारी के रुप में पदभार ग्रहण करते ही के. राजू की रणनीति दलित समुदाय को कांग्रेस में एक बार फिर से मजबूती के साथ जोड़ने की रही है, अब झारखंड कांग्रेस इसी दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है, दावा किया जा रहा कि झारखंड कांग्रेस में कई ऐसे दलित चेहरों की एंट्री या वापसी होने जा रही है, जो विधानसभा से लेकर लोकसभा का चुनाव तक लड़ चुके हैं, इसमें कई लोंगों को सफलता भी मिली थी, लेकिन आज वे गुमनामी के शिकार है. ये चेहरे पलामू, कोल्हान, संताल, कोडरमा, उतरी छोटानागुपर से लेकर दक्षिण छोटानागपुर से है, दावा किया जा रहा कि भादो खत्म होते ही ये सभी चेहरे कांग्रेस में होगें.

देखें वीडियो

गुजरात की हवा में "प्रदुषण" फैलाने वाली कम्पनियों को झारखंड लाने की तैयारी! || livelagatar news ||

गुजरात की हवा में "प्रदुषण" फैलाने वाली कम्पनियों को झारखंड लाने की तैयारी! जल जंगल और जमीन पर मंडराया खतरा! बिरसा की धरती खूंटी से Bamceff का बड़ा एलान

देखें वीडियो

गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है? जानिए गणपति बप्पा की पूरी कहानी || livelagatar news ||

गणेश चतुर्थी सिर्फ पूजा और उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि इसके पीछे धार्मिक और ऐतिहासिक कहानी भी जुड़ी है। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती के पुत्र गणेश को भगवान शिव ने पुनर्जीवित कर हाथी का सिर प्रदान किया था। इसी गणेश जन्म की स्मृति में भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाने की परंपरा है। 1890 के दशक में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने सार्वजनिक गणेश उत्सव को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज भव्य पंडालों, आरती और विसर्जन के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व आस्था, एकता और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बन चुका है।

देखें वीडियो

गिरिडीह : पीरटांड़ में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि || livelagatar news ||

जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित सिद्धो-कान्हू मध्य विद्यालय प्रांगण में शनिवार को दिवंगत झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झामुमो परिवार पीरटांड़ की ओर से आयोजित इस शोक सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, पूर्व मंत्री बेबी देवी और पूर्व विधायक केदार हाजरा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

देखें वीडियो

देवघर में राशन डीलरों का हल्लाबोल, खाद्यान्न में कमी और देरी के गंभीर आरोप

देवघर में राशन डीलरों ने खाद्यान्न की आपूर्ति में देरी और कम मात्रा में राशन मिलने का आरोप लगाया है। डीलरों का कहना है कि अगस्त का राशन सितंबर में मिला, जिससे समय पर वितरण प्रभावित हुआ। कई बोरियों में 4 से 5 किलो तक राशन कम मिलने और गोदाम स्तर से गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। डीलरों ने DSO और जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, समय पर राशन नहीं मिलने से लाभुकों की परेशानी बढ़ने की बात भी सामने आई है।

देखें वीडियो

अब झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर गुजराती फैक्ट्रियों की नजर

अब झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर गुजराती फैक्ट्रियों की नजर! “80 करोड़ को मुफ्त में अनाज” किसने बनाया यह हालात, बहुजन समाज से “बामसेफ” का सवाल! बाबा साहेब का रास्ता ही एक मात्र विकल्प

देखें वीडियो

हजारीबाग टाउन स्टेशन पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग

हजारीबाग : हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग का आगमन हुआ। महाप्रबंधक के दौरे को लेकर स्टेशन परिसर में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद नजर आईं। हालांकि स्टेशन पहुंचने के बाद महाप्रबंधक सीधे बड़कागांव स्थित एनटीपीसी के साइड ऑफिस पहुंचे। वहां उन्होंने माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद बानादाग रेलवे साइडिंग का भी दौरा किया। निरीक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद महाप्रबंधक दोबारा हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वे कोडरमा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान विभिन्न संगठनों और लोगों ने अपनी मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा l हजारीबाग खातियानी परिवार से जुड़े लोगों ने भी महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर हजारीबाग टाउन स्टेशन से लंबी दूरी की यात्री ट्रेनों के परिचालन की मांग की। खातियानी परिवार के जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन आज भी अपेक्षित सुविधाओं से वंचित है। स्टेशन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कोयले की ढुलाई के लिए किया जा रहा है, जबकि यात्री सुविधाओं और लंबी दूरी की ट्रेनों के मामले में हजारीबाग को पर्याप्त लाभ नहीं मिल रहा है।

देखें वीडियो

आदिवासी एकजुटता महारैली को बदनाम करने के पीछे एनजीओ की फंडिंग! ग्लैडसन डुंगडुंग का विधवा विलाप

आदिवासी एकजुटता महारैली को बदनाम करने के पीछे एनजीओ की फंडिंग! Gladson Dungdung का विधवा विलाप! विदेशी पुरस्कार के लिए आदिवासी एकजुटता को तोड़ने की साजिश, बंधु तिर्की और कॉंग्रेस पर बेबुनियाद आरोप

देखें वीडियो

पहले दारोगा बनने की कोशिश, फिर परीक्षा सिस्टम में बनाई पैठ! CID जांच में बड़ा कनेक्शन

JPSC परीक्षा घोटाले की जांच में परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी TDPL और उसके निदेशक रामवीर सिंह की भूमिका जांच के घेरे में आई है। CID के अनुसार रामवीर सिंह के संपर्क में रहे कई लोगों के जरिए TDPL को JPSC से जुड़े काम मिलने की कड़ियों की जांच की जा रही है। जांच एजेंसी आरोपियों के आपसी संपर्क और परीक्षा प्रक्रिया में कथित दखल की पूरी श्रृंखला खंगाल रही है। मामले में गिरफ्तार तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की भूमिका और सेवा इतिहास से जुड़े दस्तावेज भी जांच का हिस्सा हैं। फिलहाल CID दस्तावेजों, बयानों और आरोपियों के बीच संपर्क के आधार पर पूरे कथित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

देखें वीडियो

हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी की साख पर सवाल नहीं उठने दूंगा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा पुराने सहयोगी चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर ED की छापेमारी के एक दिन बाद आया। रावत ने भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों पर कहा कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने जांच एजेंसियों को चुनौती देते हुए कहा कि उनके खिलाफ सबूत हो तो CBI, ED या पुलिस को सौंपा जाए। वहीं ED की कार्रवाई में कथित बेहिसाबी नकदी, सोना और अन्य सामान मिलने के मामले की जांच जारी है।

देखें वीडियो

रांची : महाजुटान के मंच से निशा उरांव का बड़ा वार, सरना-सनातन और RSS पर क्या बोलीं IRS अधिकारी?

आदिवासी समाज की पारंपरिक विरासत, प्रकृति पूजा, सरना धर्म और धर्मांतरण के मुद्दे पर निशा उरांव ने बेबाक राय रखी। उन्होंने सरहुल और कर्मा जैसे पर्वों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान को लेकर अपनी बात सामने रखी। धर्मांतरण के बाद सरना समाज की धार्मिक जिम्मेदारियों को लेकर भी उन्होंने कई सवाल उठाए। निशा उरांव ने डीलिस्टिंग का समर्थन करते हुए इसे जरूरी बताया और कहा कि वह इसका स्वागत करेंगी। आदिवासी धर्म, संस्कृति और डीलिस्टिंग के मुद्दे पर निशा उरांव का पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू सिर्फ LIVE LAGATAR पर।

देखें वीडियो

बोकारो : तेलमोच्चो ब्रिज से सेक्टर-6 टीवी टावर चौक तक बनेगी फोरलेन सड़क, 47 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास

तेलमोच्चो ब्रिज से सेक्टर-6 टीवी टावर चौक तक सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा। करीब 47.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का शिलान्यास धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से तेलमोच्चो ब्रिज के पास किया। परियोजना को पूरा करने की समय सीमा 22 महीने तय की गई है। सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि सड़क बनने के बाद गोला, पेटरवार और रांची की ओर जाने वाले लोगों को करीब 15 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। इससे हजारों राहगीरों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन भी सुगम होगा। वहीं विधायक श्वेता सिंह ने इसे बोकारो के लिए बड़ी परियोजना बताते हुए कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि बीएसएल से एनओसी मिल चुकी है। जबकि सेक्टर-11 रेलवे फाटक के पास से सड़क गुजरने के कारण पुल के लिए रेलवे की एनओसी भी चाहिए जो अभी लंबित है। हालांकि, जल्द ही रेलवे से भी एनओसी मिलने की उम्मीद जताई गई है।

देखें वीडियो

देवघर में बैंक कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

देवघर: विभिन्न मांगों के समर्थन में बैंक कर्मचारियों ने देवघर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई और संबंधित अधिकारियों से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने की अपील की। धरना-प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं और मांगों को सामने रखा।

देखें वीडियो

जामताड़ा : बराकर नदी से बालू का धड़ल्ले से उठाव, अफसरों की ‘नजर’ कहां?

जामताड़ा। एनजीटी की रोक के बावजूद नारायणपुर थाना क्षेत्र के बराकर नदी में बालू का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। चितामी, दक्षिणबहाल समेत आसपास के इलाकों में नदी से बड़े पैमाने पर बालू का उठाव कर उसका स्टॉक किया जा रहा है। इसके बाद यही बालू ऊंची कीमतों पर दूसरे इलाकों में बेचा जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि एनजीटी का आदेश कागजों पर भले प्रभावी हो, लेकिन बराकर नदी के किनारे पहुंचते ही उसका असर जैसे गायब हो जाता है। गुरुवार को धनबाद की ओर से पहुंचे पांच-छह 407 वाहनों को कथित रूप से बालू लोड करते देखा गया। वाहन चालकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वे यहां करीब 4500 रुपये में बालू खरीदते हैं और धनबाद में 10 से 12 हजार रुपये तक में बेचते हैं। चालकों के अनुसार नदी से बालू निकालकर स्टॉक करने वाले व्यक्ति से ही उन्हें बालू उपलब्ध कराया जाता है। उनका दावा है कि सामान्य दिनों में इस स्थान से प्रतिदिन करीब 20 से 25 गाड़ी बालू बाहर भेजा जाता है। बारिश तेज होने पर जरूर कारोबार की रफ्तार कुछ धीमी पड़ जाती है।

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही