Search

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ईडी कार्यालय में अप्रिय घटना हुई तो SSP जिम्मेदार, जांच पर रोक

झारखंड हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची कार्यालय में किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को सीधे जिम्मेदार ठहराया है। न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की एकल पीठ ने ईडी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह सख्त टिप्पणी की और राज्य पुलिस द्वारा ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज जांच पर तत्काल रोक लगा दी. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ईडी कार्यालय की सुरक्षा अब केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (BSF, CISF या CRPF) को सौंपी जाएगी. न्यायालय ने केंद्रीय गृह सचिव को निर्देश दिया कि वे आज ही ईडी कार्यालय में इन बलों की तैनाती सुनिश्चित करें. साथ ही SSP रांची को कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है, और किसी भी चूक या अप्रिय घटना के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह ठहराया जाएगा.
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही