बच्चों का खिलौना समझकर खरीदा Walkie-Talkie, बन गया कानूनी अपराध!/ live lagatar news
आखिर ऑनलाइन खरीदारी कितनी सुरक्षित है? और क्या बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कानून से ऊपर हो सकते हैं? अक्सर लोग Walkie-Talkie को एक खिलौना, ट्रैकिंग डिवाइस या फिर एक छोटा communication gadget समझकर ऑनलाइन ऑर्डर कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ Walkie-Talkie ऐसे होते हैं, जिन्हें बिना सरकारी अनुमति इस्तेमाल करना कानूनी अपराध है? और यही गलती अब देश के कुछ नामी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को भारी पड़ गई है. आपको बता दें कि, Central Consumer Protection Authority यानी CCPA ने गलत तरीके से Walkie-Talkie बेचने के आरोप में आठ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की है.
