गादी श्रीरामपुर में माँ-बेटी का श*व फं*दे से लटका मिला, लोन के दबाव में आत्म*ह*त्या की आशंका
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां कर्ज के दबाव से परेशान एक माँ और उसकी नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर आत्मह,त्या कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है. मृ,तकों की पहचान 40 वर्षीय पुतुल देवी और उनकी 16 वर्षीय बेटी स्नेहा कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि पुतुल देवी ने किसी महिला समूह से लगभग पांच लाख रुपये का लोन लिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने परिवार वालों को नहीं दी थी.लोन की किस्तों को लेकर लगातार फोन आने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थीं और अक्सर रोती रहती थीं. परिजनों द्वारा पूछे जाने पर भी वह अपनी परेशानी साझा नहीं करती थीं.
