अबुआ दिशोम बजट : 800+ सुझाव मिले, ब्रेस्ट कैंसर जांच से मिलेट्स तक फोकस/ live lagatar news
झारखंड सरकार आगामी अबुआ दिशोम बजट 2026-27 को और अधिक जन-केंद्रित बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.इसे लेकर राजधानी रांची में दो दिवसीय बजट पूर्व गोष्ठी का आयोजन किया गया, जो हाल ही में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई.इस गोष्ठी में विशेषज्ञों, विभागीय अधिकारियों और मंत्रियों ने मिलकर अहम सुझाव दिए.मुख्य फोकस रहा—जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर परिपालन , राजस्व संग्रह में सुधार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और ग्रीन एनर्जी पर विशेष ध्यान. वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए कि आपसी समन्वय से योजनाओं को जमीन पर उतारा जाए और बजटीय राशि का अधिकतम सदुपयोग सुनिश्चित हो.उन्होंने पोषाहार जैसी योजनाओं के लाभ को वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दिया.साथ ही कहा कि टैक्स सिस्टम में सुधार जारी है और राजस्व बढ़ाने पर विशेष फोकस रहेगा.
