Search

झारखंड में बच्चा चोर गैंग सक्रिय! आदित्य साहू का अल्टीमेटम: 7 दिन में कन्हैया नहीं मिला तो रांची बंद

झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने राज्य में बढ़ते बच्चा अपहरण और लापता बच्चों के मामलों पर सख्त रुख अपनाया है.उन्होंने आज ग्राम सिलदीरी पहुंचकर 22 नवंबर 2025 से लापता 12 वर्षीय मासूम कन्हैया कुमार के परिजनों से मुलाकात की.55 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है।साहू ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और मानवीय संवेदना के तहत खाद्य सामग्री, कंबल सहित आवश्यक राहत सामग्री प्रदान की.उन्होंने कन्हैया के बड़े भाई के स्वास्थ्य इलाज के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ₹1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की.
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही