Search

झारखंड

Dhanbad Accident: 5 हज़ार टन कोयला गिरा, अंदर फंसा कर्मी, विधायक ने प्रबंधन को घेरा/ live lagatar

धनबाद के बाघमारा स्थित बीसीसीएल ब्लॉक-2 के न्यू मधुबन वाशरी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया.अचानक वाशरी का नंबर-1 सेलो धराशायी हो गया जिसके साथ ही करीब 5 हजार टन वाश कोयला नीचे गिर पड़ा. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

देखें वीडियो

BJP गिरिडीह कार्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन, अन्नपूर्णा देवी समेत कई नेता हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिचक में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले भर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , केंद्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व विधायक बिरंची नारायण, जमुआ विधायक मंजू देवी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके साथ ही सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में हिस्सा लिया।

देखें वीडियो

गिरिडीह में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत, सड़क पर बवाल

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के माल्डा स्थित पांडेडीह मोड़ के समीप एक अवैध क्लीनिक में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से शुक्रवार को माल्डा निवासी भैरव तिवारी नामक युवक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पटना पिहरा मुख्य मार्ग पांडेडीह मोड़ के पास सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

देखें वीडियो

PM मोदी के मणिपुर दौरे से पहले क्यों फाड़े गए पोस्टर-बैनर? जानिए पूरा मामला/ live lagatar news

पीएम नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को राज्य के दौरे पर आने वाले हैं और इससे पहले ही हालात बिगड़ गए हैं। चुराचांदपुर में पीएम मोदी के स्वागत में लगे पोस्टर और बैनर तोड़े गए, बैरिकेडिंग गिरा दी गई और पुलिस से झड़प हुई। बता दें, मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जारी जातीय हिंसा में अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। अब पीएम मोदी अपने पहले मणिपुर दौरे में 8,500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इसमें 7,300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और 1,200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

देखें वीडियो

झारखंड के कई युवकों का आतंकी कनेक्शन- किसी ने आत्मघाती ड्रोन डिजाइन किया, तो कोई बना रहा था बम

झारखंड अब आतंकी संगठनों का एक नया गढ़ बनता जा रहा है. हाल के वर्षों में, राज्य के विभिन्न हिस्सों से कई युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि इंडियन मुजाहिद्दीन, स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया, लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट, इस्लामिक स्टेट,पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया,जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश और हिज्ब उत-तहरीर जैसे आतंकी संगठन रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़, गोड्डा, धनबाद और गिरिडीह जैसे जिले अब इन संगठनों के लिए न केवल गतिविधियों का केंद्र बन गए हैं, बल्कि यहां वे अपनी अगली साजिशों की भी योजना तैयार कर रहे हैं.

देखें वीडियो

गिरिडीह: परिणाम सुधार को लेकर ABVP का हंगामा, छात्रों की सेहत बिगड़ी /live lagatar news

स्नातक सेमेस्टर-1 (2024-28) परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने के बाद परिषद के छात्र कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठ गए। गुरुवार को भूख हड़ताल के दूसरे दिन दो छात्र कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल सलाइन चढ़ाया गया। फिलहाल दोनों का इलाज डॉक्टर की देखरेख में जारी है।

देखें वीडियो

गिरिडीह: व्यापारियों संग मंत्री अन्नपूर्णा देवी की खास चर्चा, GST सुधार और स्वदेशी पर जोर

गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में GST सरलीकरण (GST 2.0) एवं स्वदेशी अपनाओ - आत्मनिर्भर भारत बनाओ विषय पर एक विचार-विमर्श संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी उपस्थित रहीं

देखें वीडियो

झारखंड सरकार आदिवासियों की जमीन छीन रही है: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

भाजपा के प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्ण देवी बेंगाबाद पहुंची। इस दौरान उन्होंने गिरिडीह न्यू परिसदन भवन में पत्रकारों से बात की। बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने सूर्या हांसदा एनकाउंटर और आदिवासियों की जमीन छीनने का राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया .

देखें वीडियो

Asia Cup 2025: भारत-पाक T20 मुकाबला होगा जस का तस, कोर्ट ने कहा ‘होने दो’/ live lagatar news

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आगाज 9 सितंबर से हो चुका है और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब 14 सितंबर पर टिकी हुई हैं, जब भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) आमने-सामने होंगे. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महामुकाबले को लेकर पहले से ही माहौल गरमाया हुआ है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में इस मैच को रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की गई थी, लेकिन सर्वोच्च अदालत ने साफ कर दिया कि मुकाबला तय तारीख पर ही खेला जाएगा.

देखें वीडियो

गिरिडीह में भाजपा का हल्ला बोल! सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 प्रोजेक्ट पर सरकार घिरी

गिरिडीह के आमबगान के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली की शक्ल में कार्यकर्ता अंचल कार्यालय गिरिडीह पहुंचे और सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी रखा। भाजपा का यह आंदोलन सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 प्रोजेक्ट के विरोध में आयोजित किया गया। पार्टी का आरोप है कि सरकार आदिवासियों की जमीन हड़पने और उन पर अत्याचार करने का काम कर रही है।

देखें वीडियो

रांची से ISIS का पर्दाफाश: पाक हैंडलर के संपर्क में था आतंकी अशहर, बना रहा था केमिकल IED

झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इस्लामिक स्टेट (ISIS) के एक संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने 10 सितंबर को लोअर बाजार थाना क्षेत्र के तबारक लॉज में छापेमारी कर उसे पकड़ा. इस गिरफ्तारी से यह खुलासा हुआ है कि दानिश लगातार पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर के संपर्क में था और भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा था.

देखें वीडियो

CM हेमंत सोरेन के संज्ञान के बाद मां-बेटी के साथ छेड़खानी और मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में एक मां-बेटी के साथ छेड़खानी और मारपीट के मुख्य आरोपी जहीर शेख को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला तब सामने आया जब स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर इसकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की गई थी.

देखें वीडियो

रांची : सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 के विरोध में बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन/ live lagatar news

रांची में सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 के विरोध में बीजेपी ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और दोनों ही मामलों में न्याय की मांग की. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक, सीपी सिंह समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल से पैदल मार्च निकालकर डीसी कार्यालय का घेराव किया

देखें वीडियो

हमें रोटी नहीं, डाटा चाहिए ! नेपाल जल रहा है, हजारों भारतीय फंसे, हालात गंभीर

हमें रोटी नहीं, डाटा चाहिए ये नारा नेपाल के युवा लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर बैन के बाद से जेनरेशन जेड ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है जिसके बाद से नेपाल जल रहा है, इसकी वजह से हजारों भारतीय नेपाल में फंसे हैं, फिलहाल नेपाल में हालात गंभीर है और भारतीय मदद की गुहार लगा रहे हैं. प्रदर्शन की वजह से अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा भी बंद कर दिया गया है. कई भारतीय एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं.

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//