Search

झारखंड

Karun Nair का अंत ? Devdutt Padikkal बन सकते हैं मध्यक्रम में टीम इंडिया का चयन/ live lagatar news

एशिया कप के बाद भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच दो टेस्ट मैचों की रोमांचक सीरीज़ शुरू! जानिए कौन है टीम इंडिया में शामिल और कौन करुण नायर की जगह ले सकता है।

देखें वीडियो

गिरिडीह में खदान बनी मौ*त का कुआँ, किशोरी की डूबने से मौ*त/ live lagatar news

जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो स्थित बंद खदान में नहाने गई 15 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रानी कुमारी के रूप में हुई है। वह राजगंज थाना क्षेत्र के बसहर निवासी चिंता राय की पुत्री थी। रानी बचपन से अपने नाना जगन्नाथ सिंह के घर चीनो घटवार टोला में रह रही थी। सोमवार को रानी अकेले खदान में स्नान करने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हो सके।

देखें वीडियो

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की होती है पूजा, जानें विधि, भोग और लाभ/ live lagatar

आज नवरात्रि के तीसरे दिन माँ दुर्गा के माँ चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। इस वीडियो में जानिए उनकी कथा, स्वरूप, पूजा विधि, पसंदीदा प्रसाद और महत्व। माँ चंद्रघंटा की कृपा से भक्तों को साहस, आत्मविश्वास और शांति प्राप्त होती है। माँ चंद्रघंटा की आराधना करने से सभी भय और बाधाओं का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

देखें वीडियो

West Indies सीरीज से पंत बाहर, महिला टीम पर लगा जुर्माना, मंधाना ने रचा इतिहास/ live lagatar news

भारतीय क्रिकेट के हालिया घटनाक्रम पर एक प्रस्तुति. इसमें टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी ऋषभ पंत की चोट, वेस्टइंडीज सीरीज से उनकी गैरमौजूदगी, और महिला क्रिकेट टीम पर धीमी ओवरगति के लिए लगे जुर्माने पर चर्चा की गई है. साथ ही, इसमें स्मृति मंधाना के ऐतिहासिक शतक और उनके रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन को भी शामिल किया गया है.

देखें वीडियो

नवरात्रा Day 2: माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलते हैं सुख-समृद्धि और विघ्नों से मुक्ति

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। राजधानी रांची में भक्त मां की भक्ति में लीन दिखे। वहीं पंडित जी ने मां की पूजा विधि और महत्व की विस्तृत जानकारी दी। नवरात्र की शुरुआत होते ही हर जगह भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा आज की गई। पंडित जी ने बताया कि पहली बार जो भक्त मां की पूजा कर रहे हैं उनके लिए यह बेहद शुभ है। इस बार मां गज पर सवार होकर आई हैं, जिसका अर्थ है सुख और समृद्धि।

देखें वीडियो

गिरिडीह में GST बचत उत्सव: बाबूलाल मरांडी की पदयात्रा, व्यापारियों संग बांटी राहत की खुशी

जीएसटी बचत उत्सव के तहत मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से मुलाकात कर केंद्र सरकार की ओर से दी गई राहत की जानकारी साझा की। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दुर्गा पूजा और दीपावली के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। नई जनरेशन का जीएसटी 22 तारीख से लागू हो गया है, जिससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिल रहा है। इसी खुशी में आज गिरिडीह में "जीएसटी बचत उत्सव" मनाया गया।

देखें वीडियो

DSPMU में M.Com के छात्रों ने सेमेस्टर फीस को लेकर किया विरोध/ live lagatar news

DSPMU रांची के M com सेमेस्टर-2 के छात्रों ने आज विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन स्थित गांधी सभागार में विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने यह प्रदर्शन फीस संरचना में किए गए बदलाव और विश्वविद्यालय परिसर की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ किया.

देखें वीडियो

क्यों पड़ा मां अपर्णा नाम ? जानिए नवरात्रि दिन-2 का महत्व/ live lagatar news

शारदीय नवरात्र का आज दूसरा दिन है. इस दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. ‘ब्रह्म’ का अर्थ तपस्या और ‘चारिणी’ का अर्थ आचरण करने वाली है, यानी मां ब्रह्मचारिणी तप के आचरण की प्रतीक मानी जाती हैं.

देखें वीडियो

पश्चिम बंगाल जाने से सुदेश महतो को क्यों रोका बंगाल पुलिस ने ?/ live lagatar news

सुदेश महतो को कोटशिला जाने से रोकने वाली बंगाल पुलिस की कार्रवाई ने सबका ध्यान खींचा है। जानिए आखिर पुलिस ने उन्हें रास्ते में क्यों रोका और पीड़ितों से मिलने की अनुमति क्यों नहीं दी गई। इस मामले में सुदेश महतो ने क्या कहा और पार्टी ने किस तरह प्रतिक्रिया दी, पूरी कहानी देखिए यहाँ।

देखें वीडियो

नवरात्रि 2025: मां शैलपुत्री की पूजा सबसे पहले क्यों होती है ? कथा और महत्व/ live lagatar news

नवरात्रि के दूसरे दिन की जाती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा। जानिए उनकी कथा, ‘अपरना’ नाम के पीछे की वजह, दूसरे दिन पूजन का महत्व और सही पूजन विधि।

देखें वीडियो

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार बनाम अरशद वारसी, बॉक्स ऑफिस पर मचा धमाका !

Jolly LLB 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल! अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की दमदार तिकड़ी एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा में लेकर आई है कॉमेडी और इमोशन का अनोखा तड़का। सिर्फ 3 दिनों में ₹53.50 करोड़ की कमाई कर, यह फिल्म बन चुकी है इस साल का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज।

देखें वीडियो

नवरात्र के पहले दिन छोटकी काली मंडप में पहुंचे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मां शैलपुत्री की पूजा की

शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गई है। पूरा शहर भक्तिमय हो गया है और लोग माँ दुर्गा की आराधना में लीन हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू गांधी ने चौक स्थित छोटकी काली मंडप में जाकर नवरात्रि के पहले दिन माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना की।

देखें वीडियो

रांची: कुड़मी समाज के रेल टेका आंदोलन के खिलाफ आदिवासियों का कड़ा विरोध, राजभवन का किया घेरा

कुड़मी समुदाय ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर रेल टेका आंदोलन का आह्वान किया था। इसके जवाब में, आदिवासी समुदाय ने भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आदिवासी समुदाय का दावा है कि आरक्षण के लालच में आकर कुड़मी समुदाय एसटी सूची में शामिल होना चाहता है, जो आदिवासी लोगों के अधिकारों और विशेषाधिकारों पर सीधा हमला है। आदिवासियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे किसी भी कीमत पर कुड़मियों को एसटी का दर्जा नहीं मिलने देंगे।

देखें वीडियो

रांची यूनिवर्सिटी: देर से छात्र संघ चुनाव पर बवाल, छात्रों ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

विश्वविद्यालय में लंबे समय से छात्र संघ चुनाव नहीं होने को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने प्रशासन और राज्य सरकार दोनों पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय उनसे फीस तो समय पर वसूलता है, लेकिन न तो परीक्षा समय पर होती है और न ही छात्र संघ चुनाव कराए जाते हैं। छात्रों ने नाराज़गी जताते हुए कहा— “राज्य सरकार भाषणों में नौकरी देने का दावा करती है, लेकिन हमें सिर्फ निराशा हाथ लगती है।

देखें वीडियो

DGP ऑफिस ने वांटेड राजेश राम को क्यों नहीं पकड़ा?रंजीत ओड़िशा के कारोबारी का नंबर क्यों मांग रहा था?

रामगढ़ पुलिस का वांटेड (अब जमानत पर) राजेश राम डीजीपी के कार्यालय में लगातार आता-जाता था. लगातार मीडिया को उसने जो लीगल नोटिस भेजा है, उसमें उसने इसका उल्लेख किया है. कहा है कि उसके खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमों के सिलसिले में वह डीजीपी के कार्यालय में जाता था. पर, वहां वह किससे मिलता था? डीजीपी से? किसी एडीजी या किसी अन्य आईपीएस से? या डीजीपी कार्यालय में पदस्थापित इंस्पेक्टर गणेश सिंह और सिपाही रंजीत राणा से? मिलने के लिए क्या वह विजिटिंग रजिस्टर पर अपना नाम-पता दर्ज करता था?

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//