शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप माता कूष्मांडा की आराधना की जाती है. मान्यता है कि देवी कूष्मांडा ने अपनी मंद मुस्कान से संपूर्ण ब्रह्मांड की रचना की थी, इसलिए उन्हें सृष्टि की आदिशक्ति भी कहा जाता है. इनकी उपासना से रोग-शोक दूर होते हैं और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि आती है.
झारखंड
पलामू के सांसद बीडी राम ने स्थानीय परिषद में जीएसटी सुधार पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने जीएसटी सुधार को भारत के लिए एक नए आर्थिक युग की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार ने भारत के प्रत्येक नागरिक पर बोझ कम किया है। करों में कमी से उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति में सीधे तौर पर वृद्धि हुई है, जिससे आम लोगों, किसानों, छोटे व्यवसायों, कर्मचारियों और विशेष रूप से घरेलू बजट संभालने वाली महिलाओं के हाथों में अधिक पैसा आया है।
झारखंड में पेसा नियमावली को लेकर खींचतान अब अदालत तक पहुँच चुकी है और हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर सख़्त रुख़ अपनाया है। बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई, जहाँ सरकार की ओर से बताया गया कि पेसा नियमावली लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और इसे कैबिनेट की मंज़ूरी के लिए भेजा गया है।
सड़क हादसे में छात्र की मौ*त, आक्रोशित भीड़ ने जाम किया गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग/ live lagatar news
जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के समीप आज बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में जमुआ प्रखंड निवासी छात्र त्रिदेव कुमार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, त्रिदेव सड़क पार कर रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
22 सितंबर से नए जीएसटी दर लागू हो गए हैं। इसका सीधा असर अब राजधानी रांची की मेडिकल दुकानों पर भी देखने को मिल रहा है। दवाइयाँ सस्ती हो गई हैं और मरीजों को राहत मिली है ग्राहकों का कहना है कि, पहले जिन दवाइयों की कीमत 90 रुपए थी, वही अब 50 रुपए में मिल रही है। दरअसल, दवाइयों पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। इससे मरीजों की जेब पर बोझ कम हुआ है।
एशिया कप के बाद भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच दो टेस्ट मैचों की रोमांचक सीरीज़ शुरू! जानिए कौन है टीम इंडिया में शामिल और कौन करुण नायर की जगह ले सकता है।
जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो स्थित बंद खदान में नहाने गई 15 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रानी कुमारी के रूप में हुई है। वह राजगंज थाना क्षेत्र के बसहर निवासी चिंता राय की पुत्री थी। रानी बचपन से अपने नाना जगन्नाथ सिंह के घर चीनो घटवार टोला में रह रही थी। सोमवार को रानी अकेले खदान में स्नान करने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हो सके।
आज नवरात्रि के तीसरे दिन माँ दुर्गा के माँ चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। इस वीडियो में जानिए उनकी कथा, स्वरूप, पूजा विधि, पसंदीदा प्रसाद और महत्व। माँ चंद्रघंटा की कृपा से भक्तों को साहस, आत्मविश्वास और शांति प्राप्त होती है। माँ चंद्रघंटा की आराधना करने से सभी भय और बाधाओं का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
भारतीय क्रिकेट के हालिया घटनाक्रम पर एक प्रस्तुति. इसमें टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी ऋषभ पंत की चोट, वेस्टइंडीज सीरीज से उनकी गैरमौजूदगी, और महिला क्रिकेट टीम पर धीमी ओवरगति के लिए लगे जुर्माने पर चर्चा की गई है. साथ ही, इसमें स्मृति मंधाना के ऐतिहासिक शतक और उनके रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन को भी शामिल किया गया है.
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। राजधानी रांची में भक्त मां की भक्ति में लीन दिखे। वहीं पंडित जी ने मां की पूजा विधि और महत्व की विस्तृत जानकारी दी। नवरात्र की शुरुआत होते ही हर जगह भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा आज की गई। पंडित जी ने बताया कि पहली बार जो भक्त मां की पूजा कर रहे हैं उनके लिए यह बेहद शुभ है। इस बार मां गज पर सवार होकर आई हैं, जिसका अर्थ है सुख और समृद्धि।
जीएसटी बचत उत्सव के तहत मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से मुलाकात कर केंद्र सरकार की ओर से दी गई राहत की जानकारी साझा की। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दुर्गा पूजा और दीपावली के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। नई जनरेशन का जीएसटी 22 तारीख से लागू हो गया है, जिससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिल रहा है। इसी खुशी में आज गिरिडीह में "जीएसटी बचत उत्सव" मनाया गया।
DSPMU रांची के M com सेमेस्टर-2 के छात्रों ने आज विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन स्थित गांधी सभागार में विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने यह प्रदर्शन फीस संरचना में किए गए बदलाव और विश्वविद्यालय परिसर की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ किया.
शारदीय नवरात्र का आज दूसरा दिन है. इस दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. ‘ब्रह्म’ का अर्थ तपस्या और ‘चारिणी’ का अर्थ आचरण करने वाली है, यानी मां ब्रह्मचारिणी तप के आचरण की प्रतीक मानी जाती हैं.
सुदेश महतो को कोटशिला जाने से रोकने वाली बंगाल पुलिस की कार्रवाई ने सबका ध्यान खींचा है। जानिए आखिर पुलिस ने उन्हें रास्ते में क्यों रोका और पीड़ितों से मिलने की अनुमति क्यों नहीं दी गई। इस मामले में सुदेश महतो ने क्या कहा और पार्टी ने किस तरह प्रतिक्रिया दी, पूरी कहानी देखिए यहाँ।
नवरात्रि के दूसरे दिन की जाती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा। जानिए उनकी कथा, ‘अपरना’ नाम के पीछे की वजह, दूसरे दिन पूजन का महत्व और सही पूजन विधि।
