अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर हुई गोलीबारी की घटना ने सबको हिला दिया. इस हमले के बाद, उनकी बहन, पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर खुशबू पाटनी ने एक प्रेरणादायक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और आत्मरक्षा के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय बताए हैं, जिनमें डेटा केबल और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल शामिल है. जानें कैसे इस मुश्किल समय में भी खुशबू पाटनी ने बहादुरी और जागरूकता का परिचय दिया
झारखंड
चैम्बर चुनाव समिति ने आगामी 61वीं वार्षिक आमसभा और 2025-26 के चुनाव की रूपरेखा जारी कर दी है। 21 सितंबर को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट में मतदान होगा, जिसमें 3985 मतदाता शामिल होंगे। चुनाव नियम, आचार संहिता और रिकाउंटिंग प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
सीएम हेमंत सोरेन और चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने खूंटी, चांडिल और चाईबासा में बार भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले तीन सालों में राज्य के सभी जिलों में आधुनिक बार भवन का निर्माण होगा, ताकि आमजन को न्याय प्रक्रिया में बेहतर सुविधा मिल सके।
देवघर में राष्ट्रीय कृमि दिवस के मौके पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने परिवार के साथ पहुंचे राधा कृष्ण तिवारी को सदर सीओ अमरदीप बल्होत्रा ने रोक लिया. मौके पर शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, टीओपी टू प्रभारी इंद्रदेव राम एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे. सदर सीओ के माध्यम से पलामू उपायुक्त समीरा एस ने परिवार को अपने पास बुलाकर उनकी समस्या जाना. इस दौरान सदर एसडीएम सुलोचना मीणा व उप समाहर्ता रश्मि रंजन भी उपस्थित रही.
देश के जाने-माने नेता और नीति विशेषज्ञ जयंत सिन्हा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए झारखंड के गिद्दी रिवर साइड पुल की खराब स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। वीडियो में उन्होंने बताया कि रांची जाते समय पुल की जर्जर हालत देखकर उन्हें गहरी चिंता हुई। पुल की स्थिति इतनी खराब है कि यह किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ऐसे में उन्होंने सीधे सवाल किया कि क्या जिला प्रशासन त्रासदी का इंतजार कर रहा है। जयंत सिन्हा ने प्रशासन और कोल इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगले 15 दिनों में पुल की मरम्मत नहीं की गई तो वे जनता के साथ मिलकर ‘पुल बचाओ अभियान’ शुरू करेंगे।
झारखंड में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सलवाद के खिलाफ लगातार बड़ी सफलता मिल रही है. 1 जनवरी से 15 सितंबर, 2025 तक, राज्य के लातेहार, चाईबासा, बोकारो, हजारीबाग, पलामू और गुमला जिलों में हुई मुठभेड़ों में कुल 28 नक्सली मारे गए हैं. इनमें 11 इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर कुल 3.15 करोड़ का इनाम घोषित था. मारे गए नक्सलियों में दो सेंट्रल कमेटी मेंबर प्रयाग मांझी और सहदेव सोरेन भी शामिल हैं.यह सफलता केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
गिरिडीह में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नए परिषदन भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी दुर्गा पूजा के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर गहन चर्चा हुई।
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न: 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट !/ live lagatar news
राजधानी समेत झारखंड के कई जिलों में रविवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है. एक तरफ जहां बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वहीं दूसरी तरफ इसकी वजह से कई जगहों पर जलजमाव हो गया है.
हजारीबाग जिले में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सोमवार की सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश, 25 लाख इनामी रघुनाथ और 10 लाख इनामी नक्सली बिरसेन मारा गया. यह मुठभेड़ गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी के जंगली इलाके में हुई, जो बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा से सटा हुआ है. यह संयुक्त कार्रवाई कोबरा, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की टीम द्वारा की गई थी.
धनबाद नेशनल हाईवे पंडुकी से किसान चौक तक नकली किन्नरों के आतंक ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था. रविवार देर रात को धनबाद किन्नर समाज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंडुकी से किसान चौक तक हाईवे किनारे सक्रिय दर्जनभर नकली किन्नरों को खदेड़ा .इनमें से कुछ नकली किन्नर इनके हाथ लगे जिनकी पहले धुनाई की गई और फिर बरवाअड्डा पुलिस के हवाले कर दिया गया.
गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया रेलवे स्टेशन के समीप सड़क पिछले कई माह से सड़क जर्जर हो चुकी थी. सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही थी और जाम की समस्या भी बनी रहती थी. जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग की. लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया. ऐसे में हर दिन परेशानियों से जूझ रहे पचंबा के बढ़ईटोला और हंड़ाडीह के युवकों ने रविवार को खुद से सड़क मरम्मती करने का बीड़ा उठाया और अपने पॉकेट खर्च से सभी युवाओं ने मिलकर पहले ट्रैक्टर भाड़े पर मंगाया और फिर सभी युवक हाथों में कुदारी लेकर सड़क मरम्मत करने में जुट गए. पहले तो कुछ युवा सड़क मरम्मत करने में जुटे हुए थे लेकिन देखते ही देखते काफी संख्या में युवा मौके पर पहुंच गए और उन युवाओं की मदद करते हुए सड़क मरम्मती में मदद करने लगे. आखिरकार युवाओं ने मिलकर सड़क को मरम्मत कर दिया.
गिरिडीह व्यवहार न्यायालय परिसर में आज शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तण्ड प्रताप मिश्र ने अन्य न्यायिक दंडाधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम आज शनिवार को गिरिडीह पहुंची और अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में आयोग ने विशेष रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को योजनाओं से मिल रहे लाभ की स्थिति की जानकारी ली।
नेपाल की सियासत में बड़ा बदलाव भयानक हिंसा और राजनीतिक संकट के बीच पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ सख्त फैसलों के लिए जानी जाने वाली कार्की को जेन-जी का भी व्यापक समर्थन मिला। 73 साल की उम्र में वह नेपाल की सियासत का प्रमुख चेहरा बनकर उभरी हैं।