Search

झारखंड

गिरिडीह में दुकानदारों का हंगामा, पुलिस फरमान के खिलाफ सड़क पर विरोध/ live lagatar news

गिरिडीह की नगर थाना पुलिस के द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शाम के वक्त ठेला व खोमचा लगाकर फास्टफूड, चाट-गुपचुप व खाने-पीने के सामान बेचने वाले दुकानदारों को रात दस बजे के पहले अपनी-अपनी दुकानों को बंद करने के फरमान का अब दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कल देर शाम शहर के बड़ा चौक, गांधी चौक, स्टेशन रोड व अन्य इलाकों में अपनी दुकान लगाने वाले दुकानदारों अपनी - अपनी दुकानों को बंद कर पुलिस प्रशासन के द्वारा जारी फरमान का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की.

देखें वीडियो

Nepal Protest: नेपाल में फंसी भारतीय महिला लगा रही मदद की गुहार/ live lagatar news

नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच एक भारतीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रही है। उपासना गिल नाम की महिला ने नेपाल में ताजा हालात के बारे में बताया कि हिंसक प्रदर्शनकारियों ने उस होटल में आग लगा दी जहां वह ठहरी हुई थी। गिल ने वीडियो में बताया कि जब वह होटल के अंदर एक स्पा में थीं, तो लाठी-डंडे लिए एक भीड़ उनके पीछे दौड़ रही थी। इस दौरान उन्हें सुरक्षित बचने के लिए भागना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह एक वॉलीबॉल लीग की मेजबानी के लिए नेपाल गई थीं।

देखें वीडियो

धनबाद: लोदना में BCCL का जर्जर आवास ढहा, मलबे में लोग, मासूम की मौत/ live lagatar

बीसीसीएल का जर्जर आवास एक बार फिर मौत का सबब बन गया . बुधवार देर शाम लोदना ओपी क्षेत्र अंतर्गत 8 नंबर में बारिश से बचने के लिए कुछ बच्चे और लोग खाली पड़े बीसीसीएल के जर्जर आवास में छिपे थे. इसी दौरान अचानक भवन का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा और साथ लोग मलबे में दब गए.

देखें वीडियो

Livelagatar // Hockey Asia Cup 2025 : राजगीर में भारत की ऐतिहासिक जीत, World Cup का टिकट पक्का

बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशिया कप हॉकी का फाइनल मैच खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर इतिहास रच दिया. टीम ने 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है.

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//