Search

झारखंड

झारखंड में 16 IPS अधिकारियों का प्रमोशन तय, कई अफसरों को मिलेगा नया दर्जा

झारखंड पुलिस सेवा में जल्द ही बड़ा फेरबदल होने वाला है, जिसमें झारखंड कैडर के कुल 16 आईपीएस अधिकारियों को दो महीने बाद पदोन्नति दी जाएगी. इन अधिकारियों में एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी से सेलेक्शन ग्रेड तक की पदोन्नतियां शामिल हैं.पुलिस मुख्यालय ने इन सभी पदोन्नतियों से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर गृह सचिव के माध्यम से राज्य सरकार को भेज दिया है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार की मंजूरी मिलते ही जल्द ही इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.

देखें वीडियो

दुबई से रंगदारी गेम: प्रिंस खान ने मिलाया सुजीत सिन्हा गिरोह से हाथ/ live lagatar news

दुबई में बैठकर अपना आपराधिक गिरोह चलाने वाले प्रिंस खान की सक्रियता अब जमशेदपुर में भी बढ़ती जा रही है, जिसने पूरे क्षेत्र के कारोबारियों में दहशत फैला दी है. हाल ही में, प्रिंस खान के नाम पर जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित भुइयांडीह निवासी कारोबारी हरेराम सिंह के घर के बाहर हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. इस वारदात के पीछे गोलमुरी निवासी दशरथ शुक्ला का हाथ होने का आरोप है.

देखें वीडियो

मंईयां सम्मान योजना अपडेट: 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ इस महीने

झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। इस महीने 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ भेजी जाएगी, यानी प्रत्येक लाभुक महिला को ₹5,000 का भुगतान मिलेगा। पहले 12 जिलों के खातों में राशि भेजी जा चुकी है – रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा। बाकी जिलों की महिलाओं को 20 से 25 अक्टूबर के बीच राशि भेजी जाएगी।

देखें वीडियो

Jharkhand Weather: 24 अक्तूबर से बदल जाएगा झारखंड का मौसम, छठ पूजा पर पड़ेगा असर ?/ live lagatar

छठ पूजा से पहले झारखंड का मौसम करवट ले रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव (Low Pressure Area) बनने की संभावना है। इसका असर 25 से 28 अक्तूबर के बीच झारखंड के कई जिलों पर दिख सकता है। इस दौरान पश्चिम सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार और लोहरदगा जैसे जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

देखें वीडियो

बिहार चुनाव में कौन कितना पढ़ा-लिखा? खुल गया नेताओं का रिपोर्ट कार्ड!/ live lagatar news

बिहार चुनाव 2025 का माहौल गरम है. इस बार जनता सिर्फ़ चेहरे नहीं, बल्कि पढ़ाई-लिखाई भी देख रही है। कौन है इंजीनियर, कौन 9वीं फेल, और कौन PhD धारक ? इस वीडियो में जानिए आपके होने वाले विधायक और मंत्रियों की एजुकेशन का पूरा रिपोर्ट कार्ड —नीतीश कुमार से लेकर तेजस्वी यादव, चिराग पासवान और प्रशांत किशोर तक, कौन कितना पढ़ा-लिखा है और क्या उनकी डिग्री बिहार के भविष्य को दिशा दे सकती है ?

देखें वीडियो

किसने बनाया ये रिकॉर्ड ? दिवाली पर धन की ऐसी बारिश पहले नहीं देखी !/ live lagatar news

इस दिवाली भारत के बाजारों में हुआ कुछ ऐसा जो देश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ! कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दिवाली पर हुआ ₹6.05 लाख करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार — यानी पिछले साल से 25% ज्यादा! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “Vocal For Local” और “स्वदेशी दिवाली” अभियान ने ऐसा असर दिखाया कि लोगों ने विदेशी नहीं, बल्कि भारतीय उत्पादों को ही प्राथमिकता दी। 87% ग्राहकों ने देसी माल खरीदा और चीनी उत्पादों की मांग बुरी तरह गिर गई।

देखें वीडियो

विनय सिंह के करोड़ों के संदिग्ध लोन-अवैध निवेश का खुलासा, ACB की जांच में मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा!

शराब घोटाला व जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को व्यवसायी विनय सिंह के संदिग्ध लोन और अवैध निवेश का पता चला है. जांच में एसीबी को मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क का भी पता चला है. संदिग्घ लोन और अवैध निवेश के सिलसिले में जो तथ्य मिले हैं, उसके मुताबिक इसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व प्रभावशाही सरकारी संपर्क शामिल है. विनय सिंह ने इन सबका दुरुपयोग करके अवैध आर्थिक लाभ हासिल किया है.

देखें वीडियो

अपराध पर हेमंत सरकार सख्त—10 महीने में10 एनकाउंटर,अपराधी ढेर, 7 घायल/ livelagatar

झारखंड में संगठित अपराध के खिलाफ हेमंत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. बीते 10 महीने में राज्य के अलग-अलग जिलों में पुलिस और अपराधियों के बीच 11 मुठभेड़ (एनकाउंटर) की घटनाएं हुई है. इन कार्रवाइयों में पुलिस की गोली लगने से पांच बड़े और कुख्यात अपराधी मारे गए हैं. जबकि सात अन्य घायल हुए हैं. मारे जाने वालों में अमन साहू, उत्तम यादव और राहुल तूरी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. आंकड़ों पर गौर करें तो अकेले रांची पुलिस ने सर्वाधिक छह मुठभेड़ों को अंजाम दिया है.

देखें वीडियो

1जनवरी 2004 से पहले के विज्ञापनों से चयनित कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ ! नई पेंशन नहीं होगी लागू

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की की खंडपीठ ने अपने एक आदेश में कहा है कि 01 जनवरी 2004 से पहले जारी विज्ञापनों के आधार पर चयनित कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना के लाभों के हकदार हैं, भले ही उनकी वास्तविक नियुक्ति या कार्यभार नई पेंशन योजना लागू होने के बाद हुआ हो.

देखें वीडियो

जीविका दीदियों और संविदाकर्मियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाने वाली ऐतिहासिक घोषणा!

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। बुधवार को तेजस्वी यादव ने बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे बिहार की जीविका दीदियों और संविदाकर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देंगे। बिहार सरकार द्वारा जीविका दीदियों के साथ किया जा रहा अन्याय अभूतपूर्व है। जब हम बिहार दौरे पर थे, तो जीविका दीदियों की टोलियाँ आकर ज्ञापन सौंपती थीं और अपनी पीड़ा व्यक्त करती थीं। उनकी पीड़ा को देखते हुए, हमने स्थिति का अध्ययन किया और यह निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री (कम्युनिटी मोबिलाइज़र) जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देंगे और उनका वेतन बढ़ाकर 30,000 रुपये करेंगे। - तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

देखें वीडियो

स्मृति मंधाना की शादी पक्की ? म्यूज़िक डायरेक्टर पलाश मुच्छल बोले—मैंने हेडलाइन दे दी है

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीत निर्देशक पलाश मुच्छल के रिश्ते पर अब मोहर लग गई है! इंदौर में पलाश मुच्छल ने खुद कहा – 'वो जल्द ही इंदौर की बहू बनेंगी'। जानिए पूरी खबर और दोनों के रिश्ते की सच्चाई इस वीडियो में.

देखें वीडियो

साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का होगा आयोजन 6 देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल/ live lagatar

भारतीय टीम के खिलाड़ी रांची एयरपोर्ट पहुंचे। झारखंडी परंपरा और ढोल-नगाड़ों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा। सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों पर... सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों पर, खिलाड़ियों का आगमन शुरू राजधानी रांची में होने वाली चौथी दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स महासंघ (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह भव्य आयोजन 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में छह दक्षिण एशियाई देशों भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के एथलीट हिस्सा लेंगे।

देखें वीडियो

गिरिडीह में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को नमन, परिजनों को किया गया सम्मानित/ live lagatar news

आज, 21 अक्टूबर को, पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। यह दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की सेवा की। यह दिवस हर साल उन 10 भारतीय पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है जो 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा किए गए हमले में शहीद हुए थे। 21 अक्टूबर, 1959 को श्री करम सिंह के नेतृत्व में सीमा पर गश्त कर रहे एक पुलिस दल पर चीनी सैनिकों ने हमला किया था, जिसमें 10 जवान शहीद हो गए थे और 7 घायल हुए थे। तीन सप्ताह बाद, उनके पार्थिव शरीर भारत को सौंप दिए गए और हॉट स्प्रिंग्स में उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। इस दिन को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाने की परंपरा 1960 से शुरू हुई थी।

देखें वीडियो

मैथिली ठाकुर के पास है कितनी दौलत ? खुला चुनावी हलफनामे में राज/ live lagatar news

लोक गायिका मैथिली ठाकुर अब राजनीति में कदम रख चुकी हैं। बीजेपी ने उन्हें दरभंगा की अलीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। जानिए सुरों से सियासत तक के उनके सफर की पूरी कहानी

देखें वीडियो

बोकारो DC के स्टेनो अजय कुमार की प्रतिनियुक्ति से संबंधित फाइल गायब/ live lagatar news

बोकारो उपायुक्त के स्टेनो अजय कुमार की प्रतिनियुक्ति से संबंधित फाईल गायब है. उपायुक्त के स्टेनो के रूप में प्रतिनियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगे जाने के दौरान इस बात का पर्दाफाश हुआ है. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पहले ही लिखित रूप से यह सूचित किया जा चुका है कि अजय कुमार की प्रतिनियुक्ति से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है. अब उपायुक्त कार्यालय ने इस सिलसिले में पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को इससे संबंधित सूचना देने का निर्देश दिया है. यानी उपायुक्त कार्यालय में भी स्टेनो की प्रतिनियुक्ति से संबंधित कोई फाईल नहीं है.

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही