देश के पहले और वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान पहली बार रांची पहुँचे। उन्हें हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में मौजूद पूर्व सैनिकों और सैन्य अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जनरल अनिल चौहान का यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रहा है, जो इसे विशेष रणनीतिक महत्व देता है। इस ऑपरेशन ने देश के सैन्य नेतृत्व की ताकत का प्रदर्शन किया था। सीडीएस का रांची दौरा एक कड़ा संदेश देता है।
झारखंड
रक्षा प्रौद्योगिकी में झारखंड की उड़ान: संजय सेठ ने किया SIPL का उद्घाटन, बनेगा देश का मेगा ड्रोन हब
झारखंड स्थित रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी समृद्धि इंफॉर्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसआईपीएल) ने अपने नए कंप्यूटर कार्यालय का उद्घाटन किया और उन्नत ड्रोन तकनीक का अनावरण किया। कंपनी ने कहा कि उसने भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत राज्य में रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने कहा कि वह झारखंड को भारत में एक प्रमुख रक्षा प्रौद्योगिकी केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है।
गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय मुख्य मार्ग स्थित पलमरुआ गांव में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक मवेशी लदा तेज रफ्तार पिकअप वाहन दो वर्षीय मासूम गुलाब चंद को कुचलते हुए गुजर गया, जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पलमरुआ निवासी बिशुन पंडित का पुत्र था।
चैताडीह मातृत्व शिशु अस्पताल में राष्ट्रव्यापी "स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार" अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत डीडीसी स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. शेख मोहम्मद जफरुल्लाह, सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, जिला यक्ष्मा एवं कुष्ठ रोग पदाधिकारी डॉ. रेखा झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजुर और जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
गिरिडीह में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार/ live lagatar news
गिरिडीह जिले में पुलिस के द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी करने वाले शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पिछले एक सप्ताह से अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा छापेमारी कर नकली विदेशी शराब तैयार करने वाली फैक्ट्री का उद्वेदन करने के साथ-साथ धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है. इसी कड़ी में एक बार फिर से गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ अनुमंडल के समीप गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग के किनारे डोमायडीह में पुलिस ने एक नवनिर्मित मकान में छापेमारी की. इस छापेमारी का नेतृत्व खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद कर रहे थे. पुलिस की टीम ने जब उक्त नवनिर्मित मकान में छापेमारी की तो वहां की स्थिति देखकर पुलिस के होश उड़ गए. यहां पर पुलिस ने बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब तैयार करने की मिनी फैक्ट्री का उद्वेदन किया. जहां से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब के साथ-साथ शराब बनाने की भारी मात्रा में सामग्री को भी जब्त करते हुए एक होंडा कंपनी की चार लाख मूल्य की हॉरनेट बाइक को भी जब्त किया.
सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला किया, देखें क्या कुछ कहा उन्होंने
गिरिडीह में सरिया पुलिस ने पेठियाटांड निवासी कैलाश मंडल के घर में हुई 6 लाख रुपए की चोरी का मामले का उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस बात की जानकारी एसडीपीओ धनंजय राम प्रेस वार्ता कर दी।
EMI पर फोन लिया है तो ये खबर आपके होश उड़ा देगी! RBI एक नया नियम लाने की सोच रहा है, जिससे लोन न चुकाने पर आपका फोन लॉक हो सकता है. इस वीडियो में जानिए पूरी जानकारी.
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. रजिस्ट्रार, वित्त पदाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक जैसे कुल 23 पदों पर बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधी भर्ती की जाएगी. इस वीडियो में जानें आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य सभी जरूरी जानकारी
पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड के राजखाड़ गांव की हालत और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को बेनकाब कर दिया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर चार से छह लोग अपने कंधों और हाथों से थामे, गर्दन तक भरे उफनते पानी के बीच जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। बहती धारा का वेग इतना तेज है कि हर कदम पर गिरने का खतरा है, फिर भी ये लोग बिना हिम्मत हारे महिला को अस्पताल तक पहुंचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
कुड़मी समाज ने एक बार फिर अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग को दोहराया है। समाज के नेताओं ने कहा कि कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में शामिल किया जाए। इसी को लेकर संगठन ने 20 सितंबर को राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। लोगों का कहना है कि वर्षों से समुदाय के लोग अपने अधिकार और पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार ने उनकी मांग पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर सरकार इस मुद्दे पर जल्द निर्णय नहीं लेती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर हुई गोलीबारी की घटना ने सबको हिला दिया. इस हमले के बाद, उनकी बहन, पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर खुशबू पाटनी ने एक प्रेरणादायक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और आत्मरक्षा के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय बताए हैं, जिनमें डेटा केबल और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल शामिल है. जानें कैसे इस मुश्किल समय में भी खुशबू पाटनी ने बहादुरी और जागरूकता का परिचय दिया
चैम्बर चुनाव समिति ने आगामी 61वीं वार्षिक आमसभा और 2025-26 के चुनाव की रूपरेखा जारी कर दी है। 21 सितंबर को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट में मतदान होगा, जिसमें 3985 मतदाता शामिल होंगे। चुनाव नियम, आचार संहिता और रिकाउंटिंग प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
सीएम हेमंत सोरेन और चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने खूंटी, चांडिल और चाईबासा में बार भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले तीन सालों में राज्य के सभी जिलों में आधुनिक बार भवन का निर्माण होगा, ताकि आमजन को न्याय प्रक्रिया में बेहतर सुविधा मिल सके।
देवघर में राष्ट्रीय कृमि दिवस के मौके पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली