Search

झारखंड

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद/ livelagatar

आगामी त्योहार शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. इसी को लेकर विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मुफ्फसिल क्षेत्र के पपरवाटांड़, बनियाडीह, सेन्टरपिट समेत अन्य स्थानों पर सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते व एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और पूजा समितियों से वार्ता कर तैयारियों की जानकारी ली। वहीं इस दौरान एसडीएम ने पूजा समितियो को कई ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिए।

देखें वीडियो

गिरिडीह: कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, पारसनाथ स्टेशन पर ट्रैक जाम/ live lagatar news

गिरिडीह जिले में कुड़मी समाज के आह्वान पर शनिवार सुबह पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर जोरदार रेल रोकों आंदोलन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर पूरी तरह से जाम लगाते हुए आवागमन ठप कर दिया। आंदोलन के कारण दिल्ली–भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (22812) को भी रोकना पड़ा, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से पारसनाथ पहुंचने से पहले चौधरीबांध स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। रेल ट्रैक पर जाम के चलते ट्रेन परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है। यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है और रेलवे अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

देखें वीडियो

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम बदलेगा! अगले 5 दिन होगी भारी बारिश,क्या हैं नए संकेत?

झारखंड में मौसम बदलने वाला है! अगले 5 दिनों तक भारी बारिश और आंधी की संभावना है। जानिए मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है और आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

देखें वीडियो

झारखंड देगा परमाणु शक्ति को मजबूती, CM Hemant Soren ने डिफेंस एक्सपो में जताई संभावना

सीएम हेमंत सोरेन ने एचईसी की दुर्दशा पर चिंता जताई है. डिफेंस एक्सपो में उन्होंने एचईसी को लेकर अपने दिल की बात कही. उन्होंने स्पष्ट कहा कि शायद बहुत लोगों को पता होगा, उद्योग लगाने की जो मदर फैक्ट्री है, वो हमारे ही राज्य में है.

देखें वीडियो

रांची: इंटरमीडिएट छात्रों का राजभवन के समक्ष धरना, शिक्षकों की कमी से ठप पड़ी पढ़ाई

इंटरमीडिएट छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर आज राजभवन का घेराव किया। छात्रों का कहना है कि जिस कॉलेज में 200 से अधिक छात्र पढ़ते हैं, वहां महज़ 3 शिक्षक तैनात हैं। इस कारण उनकी पढ़ाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। छात्रों ने आरोप लगाया कि झारखंड में शिक्षकों की भारी कमी के चलते कई सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। वहीं, जिन कॉलेजों में वे दो लाख से अधिक की फीस देकर पढ़ाई कर रहे हैं, वहां भी उन्हें शिक्षा के बजाय निराशा हाथ लग रही है।

देखें वीडियो

INDIA vs OMAN: जीत का सिलसिला जारी! पाकिस्तान से बदला लिया, अब ओमान की बारी !

पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद, अब टीम इंडिया अपने 250वें T20 इंटरनेशनल मैच के लिए तैयार है! इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत जीत की हैट्रिक लगाने और सुपर-4 की अपनी तैयारियों को मजबूत करने उतरेगा। क्या कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी रणनीति को आज़माएँगे और कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका देंगे? जानिए इस मैच से जुड़ी सारी अहम बातें।

देखें वीडियो

पिता की कातिल बनी बेटी ! रांची के बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

रांची के चर्चित बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड में रांची सिविल कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. इस मामले में ट्रायल फेस कर रहे डब्लू कुजूर, राहुल कुजूर, सुशीला कुजूर और काविस अदनान को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. इस केस का एक आरोपी मुनव्वर अफाक सरकारी गवाह बन चुका है, जिसे पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया है.

देखें वीडियो

झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल! DGP अनुराग गुप्ता से CID-ACB का प्रभार वापस, रांची को मिला नया SSP

झारखंड सरकार ने गुरुवार की देर रात कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया. इसके बाद आज शुक्रवार को सरकार ने इससे संबंधित मूवमेंट ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है. अब आईपीएस अधिकारी अपने नए जगह पर योगदान देंगे.

देखें वीडियो

गिरिडीह: बिजली कटौती से त्रस्त जनता का हंगामा, मुख्य सड़क पर जाम/ live lagatar news

गिरिडीह के हुट्टी बाजार में गुरुवार को बिजली की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर नगर भवन के समीप सड़क जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। कुछ ही देर में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री गर्मी से बेहाल हो उठे। जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद लोगों ने जाम हटाया, जिसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो सका।

देखें वीडियो

अचानक "Rise and Fall" शो से क्यों बाहर हुए Pawan Singh ? सामने आई ये बड़ी वजह !/ live lagatar news

पवन सिंह ने बीच में ही क्यों छोड़ा पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल'? जानिए उस चौंकाने वाली खबर की पूरी सच्चाई जिसने उनके लाखों फैंस को हैरान कर दिया है। क्या ये फैमिली इमरजेंसी थी या कुछ और? जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।

देखें वीडियो

ओबीसी आरक्षण की मांग हुई तेज–सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ओबीसी समाज तैयार/ live lagatar

ओबीसी समाज ने 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं और इस मुद्दे पर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। उनका कहना है कि सरकार ने पहले उनकी मांगों को मानने की हामी भरी थी, लेकिन अब इस पर चुप्पी साध ली गई है।

देखें वीडियो

गिरिडीह: PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर BJP का भव्य रक्तदान शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को गिरिडीह शहरी क्षेत्र के बरगंडा स्थित साहु धर्मशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर केक काटकर की गई। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सेवा और मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान किया। इस दौरान 75 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया, जो संख्या स्वयं प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस का प्रतीक रही। इसे सामाजिक कार्य और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया.

देखें वीडियो

सूर्या नारायण हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की उठी मांग, आदिवासी छात्र संघ की आक्रोश रैली

आदिवासी छात्र संघ गिरिडीह के बैनर तले बुधवार को झंडा मैदान से आक्रोश रैली निकाली गई। इस रैली में आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा। मुख्य रूप से सूर्या नारायण हांसदा के कथित एनकाउंटर की सीबीआई जांच, उनके परिजनों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी, अनाथ बच्चों की शिक्षा की गारंटी, तथा ओबीसी कुड़मी समुदाय को एसटी सूची में शामिल नहीं करने की मांग की गई। रैली झंडा मैदान से निकलकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए पुनः झंडा मैदान पहुंची। इस दौरान संबोधित करते हुए आदिवासी छात्र संघ गिरिडीह के अध्यक्ष प्रदीप सोरेन ने कहा कि सूर्या नारायण हांसदा समाज के लिए एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने आदिवासी बच्चों की शिक्षा हेतु जीवन भर संघर्ष किया और सैकड़ों अनाथ एवं गरीब बच्चों को शिक्षा का अवसर दिया। लेकिन विवादास्पद एनकाउंटर ने पूरे समाज को गहरा आघात पहुंचाया है।

देखें वीडियो

CCL गिरिडीह एरिया में रक्तदान शिविर, अधिकारियों व कर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया महादान/ live lagatar

गिरिडीह: विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सीसीएल गिरिडीह एरिया द्वारा सीसीएल अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की शुरुआत सीसीएल के जीएम, पीओ, और डॉ. परिमल द्वारा सामूहिक रूप से की गई। कार्यक्रम में महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर सीसीएल के अधिकारियों, कर्मियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

देखें वीडियो

PM मोदी के Birthday पर गिरिडीह युवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगार दिवस, सब्जी बेचकर जताया विरोध

भारतीय युवा कांग्रेस पूरे देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में गिरिडीह युवा कांग्रेस ने शहर के टावर चौक पर अनोखा प्रदर्शन करते हुए सब्जी बेच कर अपने विरोध को दर्ज कराया। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवाओं को नौकरियों के बजाय बेकारी का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि विरोधस्वरूप प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही