Search

सूर्या नारायण हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की उठी मांग, आदिवासी छात्र संघ की आक्रोश रैली

आदिवासी छात्र संघ गिरिडीह के बैनर तले बुधवार को झंडा मैदान से आक्रोश रैली निकाली गई। इस रैली में आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा। मुख्य रूप से सूर्या नारायण हांसदा के कथित एनकाउंटर की सीबीआई जांच, उनके परिजनों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी, अनाथ बच्चों की शिक्षा की गारंटी, तथा ओबीसी कुड़मी समुदाय को एसटी सूची में शामिल नहीं करने की मांग की गई। रैली झंडा मैदान से निकलकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए पुनः झंडा मैदान पहुंची। इस दौरान संबोधित करते हुए आदिवासी छात्र संघ गिरिडीह के अध्यक्ष प्रदीप सोरेन ने कहा कि सूर्या नारायण हांसदा समाज के लिए एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने आदिवासी बच्चों की शिक्षा हेतु जीवन भर संघर्ष किया और सैकड़ों अनाथ एवं गरीब बच्चों को शिक्षा का अवसर दिया। लेकिन विवादास्पद एनकाउंटर ने पूरे समाज को गहरा आघात पहुंचाया है।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही