Search

झारखंड

उपायुक्त के निर्देश पर सीओ ने परिवार को आत्मदाह से रोका, त्वरित कार्रवाई का दिया आश्वासन

उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने परिवार के साथ पहुंचे राधा कृष्ण तिवारी को सदर सीओ अमरदीप बल्होत्रा ने रोक लिया. मौके पर शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, टीओपी टू प्रभारी इंद्रदेव राम एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे. सदर सीओ के माध्यम से पलामू उपायुक्त समीरा एस ने परिवार को अपने पास बुलाकर उनकी समस्या जाना. इस दौरान सदर एसडीएम सुलोचना मीणा व उप समाहर्ता रश्मि रंजन भी उपस्थित रही.

देखें वीडियो

जयंत सिन्हा ने क्यों दी चेतावनी, किस खतरे से चेताया/ live lagatar news

देश के जाने-माने नेता और नीति विशेषज्ञ जयंत सिन्हा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए झारखंड के गिद्दी रिवर साइड पुल की खराब स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। वीडियो में उन्होंने बताया कि रांची जाते समय पुल की जर्जर हालत देखकर उन्हें गहरी चिंता हुई। पुल की स्थिति इतनी खराब है कि यह किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ऐसे में उन्होंने सीधे सवाल किया कि क्या जिला प्रशासन त्रासदी का इंतजार कर रहा है। जयंत सिन्हा ने प्रशासन और कोल इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगले 15 दिनों में पुल की मरम्मत नहीं की गई तो वे जनता के साथ मिलकर ‘पुल बचाओ अभियान’ शुरू करेंगे।

देखें वीडियो

झारखंड में 3.15 करोड़ के 11 इनामी समेत 28 नक्सली ढेर, दो सेंट्रल कमिटी मेंबर भी मारे गए!

झारखंड में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सलवाद के खिलाफ लगातार बड़ी सफलता मिल रही है. 1 जनवरी से 15 सितंबर, 2025 तक, राज्य के लातेहार, चाईबासा, बोकारो, हजारीबाग, पलामू और गुमला जिलों में हुई मुठभेड़ों में कुल 28 नक्सली मारे गए हैं. इनमें 11 इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर कुल 3.15 करोड़ का इनाम घोषित था. मारे गए नक्सलियों में दो सेंट्रल कमेटी मेंबर प्रयाग मांझी और सहदेव सोरेन भी शामिल हैं.यह सफलता केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

देखें वीडियो

गिरिडीह: दुर्गा पूजा व त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू रहे मौजूद

गिरिडीह में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नए परिषदन भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी दुर्गा पूजा के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर गहन चर्चा हुई।

देखें वीडियो

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न: 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट !/ live lagatar news

राजधानी समेत झारखंड के कई जिलों में रविवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है. एक तरफ जहां बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वहीं दूसरी तरफ इसकी वजह से कई जगहों पर जलजमाव हो गया है.

देखें वीडियो

1 करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव और उसके दो साथी मुठभेड़ में ढेर/ live lagatar news

हजारीबाग जिले में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सोमवार की सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश, 25 लाख इनामी रघुनाथ और 10 लाख इनामी नक्सली बिरसेन मारा गया. यह मुठभेड़ गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी के जंगली इलाके में हुई, जो बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा से सटा हुआ है. यह संयुक्त कार्रवाई कोबरा, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की टीम द्वारा की गई थी.

देखें वीडियो

धनबाद - जीटी रोड पर नकली किन्नरों का आतंक, असली किन्नर समाज ने किया पर्दाफाश/ live lagatar news

धनबाद नेशनल हाईवे पंडुकी से किसान चौक तक नकली किन्नरों के आतंक ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था. रविवार देर रात को धनबाद किन्नर समाज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंडुकी से किसान चौक तक हाईवे किनारे सक्रिय दर्जनभर नकली किन्नरों को खदेड़ा .इनमें से कुछ नकली किन्नर इनके हाथ लगे जिनकी पहले धुनाई की गई और फिर बरवाअड्डा पुलिस के हवाले कर दिया गया.

देखें वीडियो

गिरिडीह: जर्जर सड़क से परेशान युवाओं ने खुद उठाई कुदाल, अपने खर्चे पर कर डाली मरम्मत/ live lagatar

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया रेलवे स्टेशन के समीप सड़क पिछले कई माह से सड़क जर्जर हो चुकी थी. सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही थी और जाम की समस्या भी बनी रहती थी. जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग की. लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया. ऐसे में हर दिन परेशानियों से जूझ रहे पचंबा के बढ़ईटोला और हंड़ाडीह के युवकों ने रविवार को खुद से सड़क मरम्मती करने का बीड़ा उठाया और अपने पॉकेट खर्च से सभी युवाओं ने मिलकर पहले ट्रैक्टर भाड़े पर मंगाया और फिर सभी युवक हाथों में कुदारी लेकर सड़क मरम्मत करने में जुट गए. पहले तो कुछ युवा सड़क मरम्मत करने में जुटे हुए थे लेकिन देखते ही देखते काफी संख्या में युवा मौके पर पहुंच गए और उन युवाओं की मदद करते हुए सड़क मरम्मती में मदद करने लगे. आखिरकार युवाओं ने मिलकर सड़क को मरम्मत कर दिया.

देखें वीडियो

गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 5,000 से अधिक मामलों का हुआ समाधान

गिरिडीह व्यवहार न्यायालय परिसर में आज शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तण्ड प्रताप मिश्र ने अन्य न्यायिक दंडाधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

देखें वीडियो

गिरिडीह में पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक, योजनाओं की समीक्षा, प्रमाण पत्रों में देरी पर सख्त निर्देश

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम आज शनिवार को गिरिडीह पहुंची और अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में आयोग ने विशेष रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को योजनाओं से मिल रहे लाभ की स्थिति की जानकारी ली।

देखें वीडियो

भ्रष्टाचार की दुश्मन, GenZ की पसंद, लेखिका और अब नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री – सुशीला कार्की

नेपाल की सियासत में बड़ा बदलाव भयानक हिंसा और राजनीतिक संकट के बीच पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ सख्त फैसलों के लिए जानी जाने वाली कार्की को जेन-जी का भी व्यापक समर्थन मिला। 73 साल की उम्र में वह नेपाल की सियासत का प्रमुख चेहरा बनकर उभरी हैं।

देखें वीडियो

Dhanbad Accident: 5 हज़ार टन कोयला गिरा, अंदर फंसा कर्मी, विधायक ने प्रबंधन को घेरा/ live lagatar

धनबाद के बाघमारा स्थित बीसीसीएल ब्लॉक-2 के न्यू मधुबन वाशरी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया.अचानक वाशरी का नंबर-1 सेलो धराशायी हो गया जिसके साथ ही करीब 5 हजार टन वाश कोयला नीचे गिर पड़ा. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

देखें वीडियो

BJP गिरिडीह कार्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन, अन्नपूर्णा देवी समेत कई नेता हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिचक में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले भर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , केंद्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व विधायक बिरंची नारायण, जमुआ विधायक मंजू देवी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके साथ ही सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में हिस्सा लिया।

देखें वीडियो

गिरिडीह में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत, सड़क पर बवाल

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के माल्डा स्थित पांडेडीह मोड़ के समीप एक अवैध क्लीनिक में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से शुक्रवार को माल्डा निवासी भैरव तिवारी नामक युवक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पटना पिहरा मुख्य मार्ग पांडेडीह मोड़ के पास सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

देखें वीडियो

PM मोदी के मणिपुर दौरे से पहले क्यों फाड़े गए पोस्टर-बैनर? जानिए पूरा मामला/ live lagatar news

पीएम नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को राज्य के दौरे पर आने वाले हैं और इससे पहले ही हालात बिगड़ गए हैं। चुराचांदपुर में पीएम मोदी के स्वागत में लगे पोस्टर और बैनर तोड़े गए, बैरिकेडिंग गिरा दी गई और पुलिस से झड़प हुई। बता दें, मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जारी जातीय हिंसा में अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। अब पीएम मोदी अपने पहले मणिपुर दौरे में 8,500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इसमें 7,300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और 1,200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही