जयंत सिन्हा ने क्यों दी चेतावनी, किस खतरे से चेताया/ live lagatar news
देश के जाने-माने नेता और नीति विशेषज्ञ जयंत सिन्हा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए झारखंड के गिद्दी रिवर साइड पुल की खराब स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। वीडियो में उन्होंने बताया कि रांची जाते समय पुल की जर्जर हालत देखकर उन्हें गहरी चिंता हुई। पुल की स्थिति इतनी खराब है कि यह किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ऐसे में उन्होंने सीधे सवाल किया कि क्या जिला प्रशासन त्रासदी का इंतजार कर रहा है।
जयंत सिन्हा ने प्रशासन और कोल इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगले 15 दिनों में पुल की मरम्मत नहीं की गई तो वे जनता के साथ मिलकर ‘पुल बचाओ अभियान’ शुरू करेंगे।
