गर निगम के विजिलेंस टीम ने मंगलवार को कर्बला चोक से बहुबाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए.इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों समेत दर्जनों पुलिस फोर्स की सुरक्षा में सड़क किनारे अवैध तरीके से चलाए जा रहे दुकानों को हटाया गया.नगर टीम ने जेसीबी लगाकर घुंटी को तोड़ दिए.इसके साथ ही नगर निगम की कर्मियों ने तिरपाल,होटल के चुलहा, तिरपाल ओन द सपोट हटाए गए.
झारखंड
Raqnchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर पुरे झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर नमन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण की प्रार्थना की. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि एक बार पुनः मुझे माता रानी के दरबार में आने का अवसर प्राप्त हुआ है. मां कामाख्या की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो यही मेरी कामना है.
Giridih: सीसीएल गिरिडीह कोलियरी में अवैध कोयला खनन के खिलाफ सोमवार रात को परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। कबरीबाद माइंस के समीप हुई इस कार्रवाई में एक दर्जन बाइक जब्त कर ली गईं. तस्करों ने 500 मीटर से अधिक लंबी सुरंगें बनाकर कोयला निकाला था. खनन के बाद कोयला तस्करी के लिए 50 से ज्यादा बाइक मौके पर पहुंच चुकी थीं. सूचना मिलते ही सीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा. अंधेरे का फायदा उठाकर कई तस्कर बाइक लेकर भाग निकले, जबकि 12 बाइक मौके पर छूट गईं.
Ranchi: गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत असुर हड्डी और डूबा के जंगलों में लिथियम के संभावित भंडार को लेकर हलचल तेज हो गई है. Geological Survey of India (GSI) द्वारा क्षेत्र के विभिन्न जंगलों और पहाड़ी इलाकों में ड्रिलिंग कर सर्वेक्षण किया गया है. सर्वे पूरा होने के बाद सभी ड्रिलिंग प्वाइंट को GSI ने चिन्हित करते हुए सील कर दिया है. ड्रिलिंग प्वाइंट पर की गई मार्किंग और सीलिंग के बाद इलाके में लिथियम भंडार मिलने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, इस संबंध में GSI की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इधर, संभावित खनन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है. ग्रामीणों ने सरकार के समक्ष कई मांगें रखी हैं. उनका कहना है कि यदि क्षेत्र में खनन कार्य शुरू होता है, तो पहले उन्हें उचित मुआवजा, रोजगार और पुनर्वास की गारंटी दी जाए. साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जंगलों को होने वाले नुकसान को लेकर भी स्पष्ट नीति बनाई जाए.
Ranchi: अटल-आडवाणी की पार्टी के 46 वर्ष पूरे, 2014 में भाजपा को मिला पीएम मोदी के रुप में चमकदार चेहरा, झारखंड भाजपा ने इस दौर में कई बदलाव देखा, डोमिसाईल मैन बाबूलाल मरांडी से लेकर कड़क अंदाज रघुवर दास के नेतृत्व में गुजरी भाजपा के सामने आज सत्ता में वापसी की चुनौती है
Ranchi: पूरे झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पूरे उल्लास और धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान प्रदेश कार्यालय रांची में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा प्वक्ता प्रतुल शाहदेव ने लाइव लगातार की सहयोगी श्रेया सुमन से खास बातचीत की .
Ranchi: साहिबगंज कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी भरा ईमेल आने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. महज 10 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है, जब कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके बाद जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं. धमकी मिलते ही एहतियातन जज, अधिवक्ता और कोर्ट कर्मियों को तत्काल कोर्ट परिसर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इसके बाद पूरे न्यायालय परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर छावनी में तब्दील कर दिया गया.
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रही है. कल्पना सोरेन पार्टी प्रत्याशी के प्रचार कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि खुमताई, नहरकटिया और मार्गेरिटा विधानसभा क्षेत्र में उनका कार्यक्रम तय था, लेकिन हेलीपैड की अनुमति नहीं मिलने के कारण वे वहां पहुंच नहीं सकीं. उन्होंने बताया कि मार्गेरिटा जाते समय सड़क मार्ग से ही उन्होंने फोन के जरिए खुमताई और नहरकटिया की जनता को संबोधित करना पड़ा. उन्होंने कहा कि इस तरह की रुकावटों की आशंका पहले से थी और सत्ता में बैठे लोग उनकी आवाज को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों असम के चुनाव को लेकर काफी सक्रिय है. वे असम के चाय बागान में कार्य करने वाले मजदूरों और निचले वर्ग के लोगो की आवाज बनकर माँ कामाख्या की धरती पर सिंह गर्जना कर रहे . बता दे इसी बाबत रविवार को एक्स पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री ने कहा -कि असम की धरती पर एक ऐसा सच दबा दिया गया है, जिसे जितना कहा जाए, सबको बताया जाए, उतना कम है. असम के चाय बागानों में पीढ़ियों से रह रहे आदिवासी समाज को आज तक एसटी का संवैधानिक दर्जा नहीं मिला। यह सामान्य चूक नहीं है, यह राष्ट्रीय स्तर का अन्याय है. एक ऐसा अन्याय, जिसे इतिहास कभी माफ़ नहीं करेगा.
Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' के तहत रांची जिला प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जिले की 3,89,296 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में मार्च माह की सम्मान राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई है. आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी को 2500 रुपये की किस्त भेजी गई है, जिसके तहत जिले भर में कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये का वितरण हुआ है.
मोबाइल वर्ल्ड का नया सैमसंग एक्सक्लूसिव शोरूम,ऑथोरिसेड सर्विस सेंटर अभी कडरू के आमना काम्प्लेक्स में
मोबाईल हमारी जिंदगी का एक बेहद जरुरी हिस्सा बन गया है. फिर चाहे दोस्तों से चैटिंग हो या बिजनेस की बाते सबकुछ आपके हाथ में थामे हुए इस मोबाईल से ही आज सम्पन्न हो रहा ऐसे में क्या हो अगर आपका ये महंगा डिवाइस ख़राब हो जाये.दोस्तों आज मोबाईल जिस प्रकार हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चूका है उस हिसाब से इसके बिना ऐसा लगता जैसे जीवन की रफ्तार पर ब्रेक लग गया हो.आज हम आपके लिए लेकर आये है आपके बीमार मोबाईल के डॉक्टर का पता. जी हाँ आपके अपने शहर रांची के कडरू में मोबाइल वर्ल्ड' की ग्रैंड ओपनिंग हो गयी है. अब सैमसंग के लेटेस्ट गैजेट्स और वर्ल्ड क्लास सर्विस के लिए आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है. आपके अपने शहर म सैमसंग का सबसे बड़ा और भरोसेमंद ठिकाना. आमना कॉम्प्लेक्स में अब खुल चुका है.
मंईयां सम्मान योजना के ज़रिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने की झारखंड सरकार की पहल लगातार चर्चा में है. सरकार अब इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को ₹20,000 तक का माइक्रो-लोन देने की तैयारी कर रही है, ताकि वे घर से ही अपना छोटा बिज़नेस शुरू कर सकें। मकसद साफ़ है: महिलाओं को सिर्फ़ आर्थिक मदद तक सीमित न रखते हुए, एक टिकाऊ इनकम देना.
सदर अस्पताल में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन रांची, डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है. सरकार ने आगामी वर्ष 31 दिसंबर तक फाइलेरिया को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसी क्रम में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले के तीन प्रखंडों में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का अभियान चलाया जाएगा.
अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि कागजों में अपना 'महल' छोटा दिखाकर नगर निगम की आंखों में धूल झोंक देंगे, तो संभल जाइए ! क्योंकि निगम की मापी वाला फीता अब आपके दरवाजे तक पहुँच चुका है और बड़े-बड़े खिलाड़ियों' का खेल बिगड़ना शुरू हो गया है. जी हाँ! रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई में राजस्व शाखा ने वार्ड संख्या 45 के सृष्टि हॉस्पिटल में 12,000 वर्गफीट के बदले 22,870 वर्गफीट की व्यावसायिक मापी कर 10,870 वर्गफीट का अंतर पकड़ा है. जबकि वार्ड संख्या 35 के आरएसपी हाउस रंजीत एंड कंपनी में 6,160 वर्गफीट के बजाय 24,491 वर्गफीट का भारी व्यावसायिक अंतर सामने आया है. वहीं इसी वार्ड के छवि प्लाजा में भी 7,900 वर्गफीट के स्थान पर 21,300 वर्गफीट एरिया पाया गया है. जांच की इस कड़ी में कौशल्या हेरिटेज में बैंक रेंट और बेसमेंट पार्किंग की विसंगतियां पकड़ी गई हैं.
झारखंड की राजधानी रांची से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी कोर्ट के ऑफिशियल ईमेल एड्रेस पर मैसेज के जरिए भेजी गई है. इस घटना से एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ में दहशत फैल गई है और कोर्ट परिसर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं. कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की पूरी तलाशी ली जा रही है. कोर्ट के मेन गेट और सेंसिटिव जगहों पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. किसी भी संदिग्ध चीज का पता लगाने के लिए पूरे परिसर की अच्छी तरह से जांच की जा रही है. पुलिस की टीमें कोर्ट परिसर में लगे कैमरों से मिल रही फीड पर लगातार नजर रख रही हैं. जांच के दौरान एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. शुरुआती जांच के मुताबिक, रांची सिविल कोर्ट को मैसेज भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल बिहार के कैमूर समेत कई दूसरे जिलों में भी महत्वपूर्ण संस्थानों को धमकी देने के लिए किया गया है.