चार महीने से नियुक्ति का इंतजार! मुख्यमंत्री आवास पहुंचे सफल माध्यमिक शिक्षक अभ्यर्थी
रांची में माध्यमिक शिक्षक भर्ती के सफल अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हुए करीब चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। उन्हें 15 अगस्त तक जॉइनिंग मिलने की उम्मीद थी, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया में देरी होती रही। अब अभ्यर्थियों ने सरकार से 28 नवंबर को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र देने की अपील की है। अभ्यर्थी रकीब अंसारी ने भी सरकार से जल्द नियुक्ति देने की मांग की है।