झारखंड में इबोला का अलर्ट! केंद्र ने दिए 4 बड़े निर्देश, अस्पतालों को रहना होगा तैयार|| livelagatar
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इबोला संक्रमण को लेकर बढ़ती चिंता के बीच केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों में पीपीई किट, आइसोलेशन वार्ड, संदिग्ध मरीजों की पहचान, सैंपल जांच और विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करने के चार अहम निर्देश दिए हैं। झारखंड में 12 नवंबर को रेफरल अस्पतालों में मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई थी। जानिए केंद्र के निर्देश और राज्य की तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी।