जामताड़ा में साइबर ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 13 सिम कार्ड बरामद || livelagatar news ||
जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित मामलों की जानकारी जुटा रही है।