रांची : अग्निवीरों के लिए बड़ा बदलाव! 6 साल बाद नियमित सैनिक बनने का मिल सकता है मौका || livelagatar
अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव की तैयारी की खबर सामने आई है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चार साल की सेवा पूरी करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल अतिरिक्त सेवा का विकल्प देने पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद वे नियमित सैनिक बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, चयन के लिए फिजिकल टेस्ट, फायरिंग, मेडिकल फिटनेस और अनुशासन से जुड़े कड़े मानक प्रस्तावित हैं। जानिए अग्निवीरों के लिए क्या हो सकते हैं चार नए विकल्प।