जोन्हा जंगल से दिलीप तिर्की गिरफ्तार, भूषण बाड़ा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई|| livelagatar
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े चर्चित मामले में सिमडेगा पुलिस ने नामजद आरोपी दिलीप तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा जंगल से गिरफ्तार किया गया। पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 25/2026 में नाबालिग के अपहरण और विधायक के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। मामले में दूसरे नामजद आरोपी अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में क्या बताया, देखिए पूरी रिपोर्ट।