Search

रांची : जगमगाया झारखंड विधानसभा भवन! 26वें स्थापना दिवस पर किसे मिलेगा उत्कृष्ट विधायक सम्मान?

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस को लेकर रांची में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विधानसभा भवन को रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दिन के उजाले में भव्य दिखने वाला विधानसभा परिसर रात की जगमगाती रोशनी में और भी खूबसूरत नजर आ रहा है। 22 नवंबर को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता शामिल होंगे। लेकिन इस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण होगा उत्कृष्ट विधायक सम्मान। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस साल यह प्रतिष्ठित सम्मान किस विधायक को मिलेगा।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही