Search

“5 अगस्त की रात विधानसभा आवास में नहीं थी ना***बालिग” सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा का बड़ा खुलाशा,

ना**बालिग के गंभीर आरोपों से घिरे सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा ने पूरे मामले में नया दावा किया है। भूषण बाड़ा का कहना है कि जिस 5 अगस्त की रात विधानसभा आवास में दु**ष्कर्म की कथित घटना होने का आरोप लगाया जा रहा है, उस रात ना**बालिग वहां मौजूद ही नहीं थी। विधायक ने इस मामले में साजिश की आशंका भी जताई है। गौरतलब है कि नाबालिग की ओर से धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि 5 अगस्त की रात विधानसभा आवास में उसके साथ दु**ष्कर्म किया गया। वहीं, मामले में सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना में भी दूसरी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अब भूषण बाड़ा के इस दावे के बाद मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर 5 अगस्त की रात क्या हुआ था? विधायक के दावे के समर्थन में क्या साक्ष्य हैं? और जांच में किन तथ्यों का खुलासा होगा?
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही