Search

साहिबगंज कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 10 दिन में दूसरी बार आया ईमेल

Ranchi: साहिबगंज कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी भरा ईमेल आने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. महज 10 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है, जब कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके बाद जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं. धमकी मिलते ही एहतियातन जज, अधिवक्ता और कोर्ट कर्मियों को तत्काल कोर्ट परिसर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इसके बाद पूरे न्यायालय परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर छावनी में तब्दील कर दिया गया.
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही