Search

झारखंड की महिलाओं को मिला सम्मान: बैंक खातों में पहुंची 97 करोड़ की राशि

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' के तहत रांची जिला प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जिले की 3,89,296 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में मार्च माह की सम्मान राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई है. आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी को 2500 रुपये की किस्त भेजी गई है, जिसके तहत जिले भर में कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये का वितरण हुआ है.
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//