Search

झारखंड

ACB के गोपनीय कार्यालय में लगा दो ताला, क्या कंप्यूटर के हार्ड डिस्क बदले गये !

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के गोपनीय शाखा कार्यालय में दो ताला लटका हुआ है. दो ताला लगने की वजह के बारे में सूत्रों ने यह बताया है कि वहां के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क बदली जा रही थी. इस सूचना के बाद वहां पर दो ताले लगा दिए गए हैं. इसकी पुष्टि तो तभी होगी, जब हार्ड डिस्क की जांच होगी.

देखें वीडियो

Asia Cup 2025: भारत ने 21 रनों से जीता ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला, ओमान का शानदार खेल!

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। संजू सैमसन (56) और अभिषेक शर्मा (38) ने अपनी शानदार पारियों से टीम को एक मजबूत स्कोर दिया। ओमान के गेंदबाजों ने भी अच्छी चुनौती पेश की, जिसमें शाह फैजल और आमिर कलीम ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में, ओमान की टीम ने भी कमाल का प्रदर्शन किया! उनके बल्लेबाजों आमिर कलीम (64) और हम्मद मिर्जा (51) ने तूफानी अर्धशतक लगाए और भारत को मुश्किल में डाल दिया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों, खासकर हर्षित और अर्शदीप की सटीक गेंदबाजी ने ओमान को 167 रनों पर रोक दिया। इस वीडियो में जानिए कैसे टीम इंडिया ने दबाव में भी शानदार प्रदर्शन किया और अपनी जीत की लय को बरकरार रखा!

देखें वीडियो

झारखंड में कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, कई जिलों में परिचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

आदिवासी दर्जे की मांग को लेकर झारखंड में कुड़मी समाज का बड़ा रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया है। शनिवार सुबह से ही राज्य के कई जिलों में कुड़मी समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए और आवागमन पूरी तरह से ठप कर दिया।

देखें वीडियो

धनबाद: ST में शामिल करने की मांग पर कुड़मी समाज का आंदोलन, हावड़ा–दिल्ली रेल मार्ग जाम/ livelagatar

धनबाद: एसटी वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को लेकर कुर्मी समुदाय विरोध प्रदर्शन कर रहा है। वे प्रधानखंता रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रेल सेवा बाधित होने की आशंका के चलते स्टेशन और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

देखें वीडियो

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद/ livelagatar

आगामी त्योहार शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. इसी को लेकर विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मुफ्फसिल क्षेत्र के पपरवाटांड़, बनियाडीह, सेन्टरपिट समेत अन्य स्थानों पर सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते व एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और पूजा समितियों से वार्ता कर तैयारियों की जानकारी ली। वहीं इस दौरान एसडीएम ने पूजा समितियो को कई ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिए।

देखें वीडियो

गिरिडीह: कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, पारसनाथ स्टेशन पर ट्रैक जाम/ live lagatar news

गिरिडीह जिले में कुड़मी समाज के आह्वान पर शनिवार सुबह पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर जोरदार रेल रोकों आंदोलन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर पूरी तरह से जाम लगाते हुए आवागमन ठप कर दिया। आंदोलन के कारण दिल्ली–भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (22812) को भी रोकना पड़ा, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से पारसनाथ पहुंचने से पहले चौधरीबांध स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। रेल ट्रैक पर जाम के चलते ट्रेन परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है। यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है और रेलवे अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

देखें वीडियो

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम बदलेगा! अगले 5 दिन होगी भारी बारिश,क्या हैं नए संकेत?

झारखंड में मौसम बदलने वाला है! अगले 5 दिनों तक भारी बारिश और आंधी की संभावना है। जानिए मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है और आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

देखें वीडियो

झारखंड देगा परमाणु शक्ति को मजबूती, CM Hemant Soren ने डिफेंस एक्सपो में जताई संभावना

सीएम हेमंत सोरेन ने एचईसी की दुर्दशा पर चिंता जताई है. डिफेंस एक्सपो में उन्होंने एचईसी को लेकर अपने दिल की बात कही. उन्होंने स्पष्ट कहा कि शायद बहुत लोगों को पता होगा, उद्योग लगाने की जो मदर फैक्ट्री है, वो हमारे ही राज्य में है.

देखें वीडियो

रांची: इंटरमीडिएट छात्रों का राजभवन के समक्ष धरना, शिक्षकों की कमी से ठप पड़ी पढ़ाई

इंटरमीडिएट छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर आज राजभवन का घेराव किया। छात्रों का कहना है कि जिस कॉलेज में 200 से अधिक छात्र पढ़ते हैं, वहां महज़ 3 शिक्षक तैनात हैं। इस कारण उनकी पढ़ाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। छात्रों ने आरोप लगाया कि झारखंड में शिक्षकों की भारी कमी के चलते कई सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। वहीं, जिन कॉलेजों में वे दो लाख से अधिक की फीस देकर पढ़ाई कर रहे हैं, वहां भी उन्हें शिक्षा के बजाय निराशा हाथ लग रही है।

देखें वीडियो

INDIA vs OMAN: जीत का सिलसिला जारी! पाकिस्तान से बदला लिया, अब ओमान की बारी !

पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद, अब टीम इंडिया अपने 250वें T20 इंटरनेशनल मैच के लिए तैयार है! इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत जीत की हैट्रिक लगाने और सुपर-4 की अपनी तैयारियों को मजबूत करने उतरेगा। क्या कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी रणनीति को आज़माएँगे और कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका देंगे? जानिए इस मैच से जुड़ी सारी अहम बातें।

देखें वीडियो

पिता की कातिल बनी बेटी ! रांची के बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

रांची के चर्चित बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड में रांची सिविल कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. इस मामले में ट्रायल फेस कर रहे डब्लू कुजूर, राहुल कुजूर, सुशीला कुजूर और काविस अदनान को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. इस केस का एक आरोपी मुनव्वर अफाक सरकारी गवाह बन चुका है, जिसे पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया है.

देखें वीडियो

झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल! DGP अनुराग गुप्ता से CID-ACB का प्रभार वापस, रांची को मिला नया SSP

झारखंड सरकार ने गुरुवार की देर रात कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया. इसके बाद आज शुक्रवार को सरकार ने इससे संबंधित मूवमेंट ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है. अब आईपीएस अधिकारी अपने नए जगह पर योगदान देंगे.

देखें वीडियो

गिरिडीह: बिजली कटौती से त्रस्त जनता का हंगामा, मुख्य सड़क पर जाम/ live lagatar news

गिरिडीह के हुट्टी बाजार में गुरुवार को बिजली की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर नगर भवन के समीप सड़क जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। कुछ ही देर में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री गर्मी से बेहाल हो उठे। जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद लोगों ने जाम हटाया, जिसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो सका।

देखें वीडियो

अचानक "Rise and Fall" शो से क्यों बाहर हुए Pawan Singh ? सामने आई ये बड़ी वजह !/ live lagatar news

पवन सिंह ने बीच में ही क्यों छोड़ा पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल'? जानिए उस चौंकाने वाली खबर की पूरी सच्चाई जिसने उनके लाखों फैंस को हैरान कर दिया है। क्या ये फैमिली इमरजेंसी थी या कुछ और? जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।

देखें वीडियो

ओबीसी आरक्षण की मांग हुई तेज–सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ओबीसी समाज तैयार/ live lagatar

ओबीसी समाज ने 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं और इस मुद्दे पर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। उनका कहना है कि सरकार ने पहले उनकी मांगों को मानने की हामी भरी थी, लेकिन अब इस पर चुप्पी साध ली गई है।

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//