बोकारो की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी दो दिनों से लापता हैं। पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है, जबकि इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।
झारखंड
भारत और वेस्टइंडीज़ के पहले टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने रचा इतिहास। लोकेश राहुल, ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा – तीनों ने एक ही पारी में शतक जड़कर कमाल कर दिया। जानिए पूरे मैच का हाल और इस रिकॉर्ड की खासियत इस वीडियो में।
गिरिडीह शहरी क्षेत्र के बाभनटोली स्थित एक निजी तालाब में बीती रात असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया, जिससे तालाब में पाली जा रही 5 से 6 क्विंटल से अधिक मछलियां म'र गईं। इस घटना की जानकारी मिलते ही तालाब मालिक तरुण कुमार सिंह और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और मृ'त मछलियों को तालाब से बाहर निकालने में जुट गए। तरुण कुमार सिंह ने बताया कि उनका परिवार इस तालाब का मालिक है और वे लंबे समय से यहां मछली पालन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तालाब को लेकर लगातार विवाद उत्पन्न किया जा रहा है। कुछ लोग तालाब को सरकारी घोषित करने और उसके पास सार्वजनिक रास्ता बनाने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर कई बार पूर्व में भी विवाद और तनाव की स्थिति बनी थी। गोलू ने बताया कि उन्होंने काफी मेहनत से तालाब में करीब 45 किलो मछली का जीरा डाला था।
जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो गांव में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वहीं ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इस बात की जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने दी।
सिर्फ 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया हिला दी है! देखिए कैसे इस 'वंडर बॉय' ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ तूफानी शतक लगाकर एक-दो नहीं, बल्कि 5 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए। ब्रेंडन मैकुलम के रिकॉर्ड की बराबरी से लेकर यूथ टेस्ट में सर्वाधिक छक्के तक, जानिए वैभव की इस ऐतिहासिक पारी के हर पहलू को! यह खिलाड़ी क्यों है भारत का भविष्य?
झारखंड में मॉनसून का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। रांची मौसम विभाग ने एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया है। 3 अक्टूबर तक राज्य के कई जिलों – रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, पलामू समेत अन्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के बालू का अवैध साम्राज्य परिवार के राजनीतिक रसूख के अलावा पुलिस और जिला के खान विभाग को दिये गये रिश्वत के सहारे चलता है. अवैध खनन कर अंकित राज तक बालू पहुंचाने वाले को प्रति हाईवा (HYVA) 5000-6000 रुपये की दर से भुगतान किया जाता है.
राजधानी मोरहाबादी इलाके में एक होटल है. होटल के बाहर अक्सर बीएमडब्लू लगा रहता है. बीएमडब्यू का नंबर - 5 से शुरु होता है. वहां मनोज घंटों रूकता है. उसके पास कम से कम पांच मोबाईल फोन होते हैं. हो भी क्यों नहीं, उनके जो बड़े वाले साहेब हैं, वह तो बाजाब्ता एक छोटा बैग ही अपने साथ रखते हैं, जिसमें फोन ही फोन होता है. दो तो हाथ में ही रहता है, बैग में पता नहीं कितना होगा? यह अलग बात है कि साहेब हमेशा से उससे संबंध ना होने की बात कहते हैं.
राजधानी में इस बार दशहरे का आयोजन बेहद खास होने वाला है। यहां 70 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया है, जिस पर लगभग 3 लाख रुपये की लागत आई है। इसके साथ ही 60 फीट लंबे मेघनाथ और कुंभकरण की भी प्रतिमाएं बनाई गई हैं। इन पुतलों को बनाने के लिए गया (बिहार) से कारीगरों को बुलाया गया। करीब 20 कारीगरों ने 28 दिनों की मेहनत से रावण का निर्माण किया है। खास बात यह है कि यह रावण वाटरप्रूफ है, जिससे बारिश भी इसके भव्य रूप को प्रभावित नहीं कर सकेगी।
आज नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा का महत्व, कथा और पूजन विधि जानते हैं। महा अष्टमी पर माँ की आराधना से पापों का नाश और जीवन में शुद्धता व शांति का संचार होता है।
सरकारी नौकरी के बंपर अवसर! बिहार पुलिस, रेलवे, पावरग्रिड और आर्म्ड फोर्स में हज़ारों पदों पर भर्ती। आवेदन की आखिरी तारीख, योग्यता और सिलेक्शन पूरी जानकारी इस वीडियो में देखें। जल्दी करें, मौका हाथ से न जाए!
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में मनीषा रानी की धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री! जानें कैसे उन्होंने खेल का रुख पलट दिया और किसे पेंट हाउस में उठाया और किसे बेसमेंट भेजा। पूरा अपडेट इस वीडियो में देखें!
Asia Cup 2025 Final में भारत ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार खिताब जीता। लेकिन जीत के बाद Trophy को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। पूरी खबर देखें इस वीडियो में।
माँ कालरात्रि को समर्पित नवरात्रि के सातवें दिन (महा सप्तमी) की महिमा, पूजा विधि और पौराणिक कथाओं को जानें। इस वीडियो में हम बताएँगे कि कैसे माँ कालरात्रि की पूजा करके आप जीवन के सभी *भय, नकारात्मकता और बाधाओं* को दूर कर सकते हैं।
दुर्गा पूजा के अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है. सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि कुल 22 एम्बुलेंस को ड्यूटी पर लगाया गया है, जिनमें से 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात हैं. वहीं जहां भीड़ अधिक होती है, वहां भी एम्बुलेंस के साथ चिकित्सकीय स्टाफ और कुछ स्थानों पर डॉक्टरों की भी मौजूदगी रहेगी.
